29 March 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप नवरात्री कर रहे है तो आज के दिन कन्या पूजन कर के कन्याओ को भोजन कराये | आज आपका शुभ रंग नारंगी है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आप इस सप्ताह अधिक खर्च कर रहे हैं तो छोटे बदलाव करने पर विचार करें। आप शायद ही नोटिस करेंगे, लेकिन आपका बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। व्यवसायियों के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें |

स्वास्थ्य: आपका कमजोर स्थान आपके हाथ होंगे। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। हमेशा सुरक्षित रहना याद रखें।

यात्रा: कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें | संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी | आज रुठे हुए प्रेमी को मना सकते है । शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आज कन्या पूजन करें और कन्याओ को सम्मान दें। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें क्योंकि खर्चा बढ़ने के योग हैं | कारोबार को लेकर नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते भी होने की संभावना है | सगे संबंधियों के साथ अचल संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं |

स्वास्थ्य: सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए |

यात्रा: जो लोग किसी धार्मिक मकसद से किसी तीर्थस्थल पर गए हैं उनके मन को काफी सुकून मिलेगा।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा | लवमेट्स के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। आज माँ महागौरी की पूजा अर्चना करे आपके लिए लाभकारी रहेगा | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आय के नजरिये से लाभदायक रहने वाला है। दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है | आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं | ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्रोध करने से बचें।

यात्रा: आज वाहन का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप की बातों से प्रभावित होकर लोग आप का सहयोग करेंगे। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी की संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अपने प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। मां महागौरी का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं | निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी महंगी चीज में निवेश न करें क्योंकि यह एक बहुत बड़ा जोखिम है जिसे आप वर्तमान में वहन नहीं कर सकते। कपड़ों से संबंधित व्यापार में तेजी महसूस होगी। नौकरी में साख बनाए रखने के लिए स्वभाव में गंभीरता रखें |

स्वास्थ्य: आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं,प्रयास शुरु कर सकते है |

यात्रा: आज दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा |



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी | ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज कन्याओं को कुछ उपहार दें। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: बड़ी खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे | नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं। ऑफिस में क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।

स्वास्थ्य: आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें | कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है।

यात्रा: आज आप जीवन की एकरसता से निकलने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। आज वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा | आज आपको सलाह दी जाती है, की पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचे। जीवन साथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं, और उन्हें प्यारी बातें बताएं। प्रेम के मामले में आपका जोश चरम सीमा पर हो सकता है। आज मां महागौरी को सफेद पुष्प जरूर चढ़ाएं | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। क्राकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं।

स्वास्थ्य: आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट ले सकते हैं।

यात्रा: किसी खराब सहयात्री के पीछे बैठकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है,ऐसा करने से बचें।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। अगर अभी तक लव रिलेशन में दूरियां थी वह कम होंगी। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य: किसी के द्वारा दिया गया सुझाया उपाय छोटी-मोटी बीमारी को ठीक करने में काम आ सकता है।

यात्रा: आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें | अपने जीवनसाथी का दिल जीतने में कोई कसर न छोड़ें | प्रेमी अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। आज मां महागौरी को काले चने का भोग अवश्य लगाएं | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यापार में आज आपको अक्समात बदलाव करना पड सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है।

स्वास्थ्य: आज सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को गर्मी की वजह से एलर्जी और घबराहट रह सकती है।

यात्रा: किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। खुद को खुश रखने के प्रयास में जो जिम्मेदारी आप पर बनी हुई है, उनको नजरअंदाज न होने दें। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी भी तरह के रिश्तों में पहले न जाएं, सभी तथ्य प्राप्त करें और बाद में कार्य करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी | पारिवारिक बिजनेस में आज भाई व बहन के सहयोग ले सकते है यह सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा । संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है | प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की बॉस आज तारीफ करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: आपकी लापरवाही से इम्यूनिटी प्रभावित हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें |

यात्रा: किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बन रहे है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। किसी ऐसे व्यक्ति को आकर्षित करने का यह सही समय है जिसे आप पसंद करते हैं। आज आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज कन्याओं को कुछ उपहार दें। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आप किसी संस्था से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा | जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं वह संपर्क के माध्यम से एक्टिव रहें | तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य: ज्यादा तनाव की वजह से आपका मनोबल कम हो सकता है, मेडिटेशन की मदद लें।

यात्रा: आज आप सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं ।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अविवाहितों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आमदनी बढने की शुरुआत हो रही है, वित्तीय स्तर में फिर से मजबूती की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर अटके कामकाज दोबारा शुरू हो सकेंगे | अपनी योजना से पैसों की आवक आसानी से बढा पाएंगे। आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

यात्रा: कामकाज को लेकर की गई कोई यात्रा उत्तम भविष्य का रास्ता भी खोल सकती हैं।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 29 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन शानदार रहने वाला है। करीबी लोगों के साथ खास मुलाकात में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने के संकेत हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। मां दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, आपके लिए अच्छा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन इस समय घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।

यात्रा: किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें।