23 August 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। प्रेमी से दिल की बात एक दूसरे की शेयर करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: धन के मामले में आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है।

स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य को कभी भी हल्के में न लें। हार्ट डिजीज तथा डायबिटीज जैसी परेशानियों के प्रति सावधान रहें।

यात्रा: आप में से कुछ लिग किसी आइसलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं, वहां होने वाले वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। कुछ लोगों के अंदर से उदासी छाई रहेगी लेकिन किसी से कह नहीं पाएंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। जीवनसाथी की कोई खराब आदत आपको बुरी लग सकती है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इस से आपकी काबिलियत और मजबूत होगी।

स्वास्थ्य: अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।

यात्रा: किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा |



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे है । मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज प्रेम संबंधों में जिद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नई मशीनरी की खरीदारी कर सकते है। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें | जो लोग कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रह हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें।

स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए।

यात्रा: लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है, सावधान रहे। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | दुकानदारों को अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी | जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। राजकीय क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा |

यात्रा: पब्लिक ट्रांसपोर्टे से यात्रा करते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय ले | आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। नए बिजनेस संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

स्वास्थ्य: बढ़ते हुए वजन को लेकर अलर्ट रहें | आज आराम करने की पूरी कोशिश करें |

यात्रा: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी | पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी | बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें | कारोबार कर रहे लोगों को अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा | बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे है।

स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

यात्रा: लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा | आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी | अपनी महत्वपूर्ण वस्तु का ध्यान खुद रखें। जीवन साथी से बच्चे पैदा करने, या किसी और दिन किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे । व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं | प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें।

स्वास्थ्य: आप अपना बहुत ख्याल रख रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित जांच करवाएं |

यात्रा: लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है, आरामदायक सफर के लिए जरुरी तैयारी करेंगे।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। जीवन में कुछ साथर्क करना चाहते हैं तो आत्म संदेह को दूर करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर मन को आनंद की अनुभूति होगी | अपने साथी के साथ खुले और ईमानदार रहें, अपनी आवश्यकताओं और अपनी इच्छाओं पर चर्चा करें। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है | बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं।

स्वास्थ्य: स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड सकते है |

यात्रा: सामाजिक जुड़ाव के लिए आप देश से बाहर यात्रा की योजना बना सकते हैं |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसके जानकारों से मार्गदर्शन अवश्य लें। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क में रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय मंगलकारी नज़र आ रहा है। लवमेट्स के लिए आज सब कुछ अच्छा रहने वाला है। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैतृक स्तोत्र से आमदनी होने की संभावना है, आर्थिक मजबूती आने वाली है। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। मशीनरी संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरी में अपनी कुशलता और प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा |

स्वास्थ्य: आप वास्तव में ठीक से नहीं खा रहे हैं और आप इसके परिणाम महसूस करने लगे हैं। खानपान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

यात्रा: किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं|



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं | कुछ लोगों से मिलाना आपके जीवन में नयापन ला सकता है | घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर ले जा सकता है । प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी। आज के दिन गाय को हरी ग्रास खिलाए | आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: अच्छा पैसा कमाने के लिए आप अपनी आय के स्रोतों को थोड़ा और फैलाने का प्रयास करेंगे। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। उचित खानपान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

यात्रा: यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से सफल रोचक हो जाएगा।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन किसी से अपनी मन की बात कहने का अच्छा दिन है | घर के सजावट का सामान खरीद सकते है | पुराने वाहन को नए के साथ बदलने के लिए जा सकते हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें | निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। कारोबार में आज स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा |

स्वास्थ्य: बीमार चल रहे लोगों को अपना खान-पान अच्छा रखना होगा | आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें |

यात्रा: आज एक रोमांटिक यात्रा के लिए छुट्टी की योजना बना सकते हैं।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 23 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। अपने साथी को खुश करने की कोशिश करें। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं | व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | बैंकिंग का कार्य करने वालों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है |

स्वास्थ्य: अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।

यात्रा: अपनी नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है |