11 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। परिवार में सभी सदस्यों का अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। अपने जीवनसाथी की सामाजिक छवि को सुधारने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: इस समय आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रखें | जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। ऑफिस में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी न करें |

स्वास्थ्य: कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें।

यात्रा: व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा के लिए अच्छी रहेगी।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के साथ दिन प्यार भरा रहने वाला है। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहे। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे | कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।

स्वास्थ्य: आज के दिन बीमार चले रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।

यात्रा: भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है | आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। कारोबार में बड़ों की सलाह कामयाबी दिला सकती है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है |

स्वास्थ्य: बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।

यात्रा: परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। किसी सम्मेलन या समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा। कोई मनचाही चीज मिल सकती है | शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे | आपका प्रेम भरा व्यवहार आपके प्रेमी को लुभा सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं | अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाए रखें। राजकीय क्षेत्र में भी आज आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

यात्रा: काम की एकरसता और जीवन की बोरियत दूर करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं,फर्क महसूस करेंगे।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज हनुमानजी की कृपा आप पर बनी रहेगी हो सके तो हनुमानजी का पूजन करे । आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कामों में अधिक उलझे रहने की वजह से परिवार के लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं | जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।  आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिल सकता है। आज का दिन फूलों का कारोबार करने वालों के लिए शुभ है | नौकरी से संबंधित नए अवसर मर्जी के अनुसार मिल सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ हो सकती है।

स्वास्थ्य: शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी।

यात्रा: आपमें से कुछ लोग आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | आज कोई असंभव काम अचानक पूरा हो जाने से मन बहुत प्रसन्न होगा। किसी भी प्रकार की भावनाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सिंगल राशि वालों को अपने सपनों का साथी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं | पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है | कार्य क्षेत्र में आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे |

स्वास्थ्य: किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें।

यात्रा: लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी | आज कोशिश करे की किसी को नीचा ना दिखाएं | आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। किसी महिला मित्र के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आय में वृद्धि हो सकती है | वर्तमान समय में लॉग टाईम के लिए किया गया निवेश अच्छा फल दे सकता है | कारोबार में भरोसेमंद पार्टियों से उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। जो लोग कोई अलग करियर अपनाने के इच्छुक हैं उन्हें परिवार का भरपुर सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य: स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

यात्रा: यात्रा के दौरान आपके जीवन में प्यार आने की उम्मीद बन रही है, रोमांचित रहेंगे।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर होने वाली है | किसी की सहायता करने से पीछे न हटें। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा | महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी । प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है | व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा |

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

यात्रा: प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा | आप में से कुछ लोग बहुत जल्द बड़े घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अपनी चतुराई व समझदारी द्वारा किसी भी परेशानी से उबर जाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं | नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आर्थिक रूप से प्लान करना चाहिए | छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | डेकोरेशन के कारोबारियों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होगी |

यात्रा: विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के रिस्पांस पर नजर रखनी होगी। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी | आपके बच्चे आपके व्यापार में पूरा सपोर्ट करेंगे। यदि आज आप किसी कार्य को करने से पहले असमंजस में है, तो उसे टेंशन फ्री होकर करें, क्योंकि वह पूरा अवश्य होगा। आज नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना  होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात  कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है । लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है ।

यात्रा: जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा ।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी अपने की बात दिल पर लग सकती हैं | जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा | हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें आपके लिए लाभदायक रहेगा | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं | अपने कारोबार को निजी जीवन से अलग रखने का प्रयास करे | साइड जॉब से पैसा कमाने का आइडिया काम कर सकता है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ लोगों को त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं तंग कर सकती हैं।

यात्रा: किसी काम के लिए ना चाहते हुए भी बाहर जाना पड़ सकता है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 11 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। आज के दिन विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें | आज अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते है। सिंगल युवक युवतियों की जिंदगी में प्यार का रस घुल सकता है। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें | लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालो को आज अच्छा लाभ होगा | नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य: आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते है | बाहर का ऑयली खाने से बचें।

यात्रा: आप में से कुछ लिग किसी आइसलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं, वहां होने वाले वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं।