8 December 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज ग्रहों के खास संयोग से आपका दिन शुभ होने जा रहा है। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशनुमा समय मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज बिजनेस में कोई नई डील फाइनल होने से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। संपत्ति सम्बंधित मामलों को सावधानी से निपटने की आवश्यकता है | ऑफिस के माहौल में अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी बुद्धि का ही इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य: अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए,परेशानी से बचे रहेंगे, अधिक मीठा और तले हुए पदार्थों का सेवन करने से बचे।

यात्रा: दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा | रिलेशनशिप से संबंधित बातों में प्रगति होती हुई नजर आएगी। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आपको हर मामले में लाभ देने वाला है। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें अच्छा धन लाभ होगा | आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य: एसिडिटी और अधिक काम होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

यात्रा: यात्रा करते समय लापरवाही न करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे | आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा | आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं |

स्वास्थ्य: सेहत को देखते हुए आपको अपनी कुछ बुरी आदतें छोड़ देने की जरुरत महसूस होगी।

यात्रा: आज यात्रा करते समय अधिक चौकना रहने की जरूरत है | आप समय और फिजूलखर्ची से पीड़ित हो सकते हैं।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी | बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें | परिवार के किसी नौजवान की शादी तय होने की संभावना है | इस राशि के विवाहित जातक अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन में तनाव से दूर रहें और पार्टनर की बातों को अहमियत दें। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। टाइम टेबिल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य: आज आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है |

यात्रा: वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर ग़रीबों को दे आपके लिए लाभदायक रहेगा | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज माता जी का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापारीयों को आज अच्छा मुनाफा होगा | मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। कार्य और निजी फायदे में अपने अहम को आड़े न आने दें |

स्वास्थ्य: बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते है |

यात्रा: मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी | ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका भाग्यशाली अंक 10 है |

व्यापार/नौकरी: आज एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। पैसों से संबंधित ली हुई मदद याद रख कर वक्त पर लौट आने की कोशिश करते रहे। आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा | अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है |

स्वास्थ्य: दोस्तों के साथ बातचीत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकती है।

यात्रा: आपमें से कुछ लोगों को बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की संभावना है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं | आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर हो सकती है | आपके बॉस द्वारा आपके काम को नवाजा जा सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है।

यात्रा: साइकिल चलाने के शौकीन लोग सड़क मार्ग पर निकलते समय सावधान रहें।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है । परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप किसी से धन उधार लेने से बचे। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें | कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | आपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें | युवा वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें | कुछ लोगों को शाम को थकान हो सकती है |

यात्रा: युवाओं को घर से बाहर निकलते समय सावधान रहना चाहिए, साथ ही यातायात नियमों का पालन करना होगा |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन कुछ बदलाव का दिन साबित हो सकता है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं | आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा | प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। होम लोन लेने से पहले अपनी स्थिति पर विचार कर लें। करियर के मामले में आपको कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसे आप निराश न हो और अपने आप को प्रेरित करे।

स्वास्थ्य: अनियमित खानपान की वजह से अपच की दिक्कत रह सकती है।

यात्रा: परिवार के साथ यदि यात्रा कर रहें हैं तो गति पर नियंत्रण रखें |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। आप अपने इलाके में जारी किसी काम में खुशी खुशी योगदान देने वाले हैं। महिला मित्र के तरफ से सरप्राइज मिल सकता है | जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। अपने प्रेमी के साथ डिजिटल माध्यम से संपर्क में रह सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है | ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतने की जरूरत है | आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को इंक्रीमेंट व पदोन्नति मिलने की पूर्ण संभावना है | अपने सहकर्मियों का साथ मिलता रहेगा |

स्वास्थ्य: कुछ लोगों के गले में इंफेक्शन जैसी स्थिति रह सकती है।

यात्रा: जो लोग आज शहर से बाहर ड्राइव करके जा रहे उनका सफर रोमांचक और आरामदायक रहेगा।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपके लिए आज यह मंत्र है कि मस्त रहिए और खुश रहिए | वाणी और व्यवहार से बिगड़ती हुई बात आज बन सकती है। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा | कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे | प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखना चाहिए |

स्वास्थ्य: बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें,सही विकास होगा।

यात्रा: जो लोग किसी पर्यटक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए आज अच्छा मौका है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 8 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी मित्र का व्यवहार आपके मन को ठेस पहुंचा सकता है। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोग अपने प्रिय के व्यवहार से नाखुश दिख सकते हैं । अपने जीवनसाथी से कुछ भी छिपाने से बचना चाहिए। आज किसी मंदिर में जाकर माता के दर्शन करें, आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: वित्तीय स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें | पदोन्नति के अवसर की अपेक्षा करें। दोस्तों की वजह से नौकरी की समस्या का समाधान होगा।

स्वास्थ्य: अब आप खुद को पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं।

यात्रा: आज यातायात में सावधान रहें।