4 October 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। अपनी जिंदगी के अहम फैसले में जीवनसाथी को शामिल करे। प्रेम जीवन जीने वाले अपने प्रिय की आंखों में झांक कर देखें, आपको प्यार नजर आएगा । आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज वित्तीय स्तर पर सुरक्षित रहने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। पदोन्नति के अवसर की अपेक्षा करें। दोस्तों की वजह से नौकरी की समस्या का समाधान होगा।

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आज खुलकर जिए |

यात्रा: आप में से कुछ लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बनान वाले हैं,जल्द ही जगह का निर्णय कर लेंगे।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। घर में रिनोवेशन या सजावट करके सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं । अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें | करियर संबंधी दिक्कतें जल्दी ही दूर होंगी। नौकरी से जुड़े लोग ईमानदारी से तथा मन लगाकर काम करेंगे।

स्वास्थ्य: आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, कुछ आराम करें | आपकी पीठ के लिए योग करना भी अच्छा हो सकता है |

यात्रा: परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा है | दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे | आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए समय निकाले। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आप के लिए परेशानी पैदा करेंगें । अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें । योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है ।

यात्रा: किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। बहुत दिनों से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों की इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है | भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: आज दातों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन घरेलू नुस्खों के जरिए तकलीफ दूर भी किया जा सकता है।।

यात्रा: आज कोई सुखद यात्रा संभव है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। किसी करीबी के सरप्राइज विजिट पर आने से आज का दिन बन जाएगा | विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन तनाव वाली कोई स्थिति नहीं होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं पर क्रोध से हर स्थिति में बचें। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको पैसे की कमी महसूस नहीं होगी | व्यवसाय में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है | किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे लाभदायक रहेगा |

स्वास्थ्य: नियमित वॉक ना करने का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है|

यात्रा: जो लोग घर से बाहर रह रहे है, वह अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन गणेशजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी | अपनी महत्वपूर्ण वस्तु का ध्यान खुद रखें। जीवन साथी से बच्चे पैदा करने, या किसी और दिन किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करें। किसी काम को करने से पहले नियमों को अच्छे से जान लें | कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है |

स्वास्थ्य: यूरिन इन्फेक्शन की तकलीफ बड़ी मात्रा में सता सकती है। पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।

यात्रा: आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हितक रहेगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है | पुराने मित्र से टूटी हुई दोस्ती को फिर से जोड़ने की कोशिश न करें। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलजा सकते है | व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए | आज काम पर थोड़ा सा झटका लग सकता है। ऐसा भी नही की आप संभाल नहीं सकते।

स्वास्थ्य: स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड सकते है |

यात्रा: किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है | विद्यार्थी नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहे | मन में नवीनतम वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी | पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 10 है |

व्यापार/नौकरी: आज अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | कुछ लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है | व्यापार में आर्थिक लाभ कमाने के लिए यह समय अनुकूल नज़र आ रहा है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

यात्रा: परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें आपके लिए लाभदायक रहेगा । दूसरों को जो भी आप सीख देते है उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी | पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है | व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी साथी को साझेदार बना सकते हैं | नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा |

स्वास्थ्य: आज आपका कमजोर स्थान आपके हाथ होंगे। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। हमेशा सुरक्षित रहना याद रखें।

यात्रा: आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें | साकारात्मक सोच रखकर कोई काम करना आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है । आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अपनी बुद्धि का उपयोग धन लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है | कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं | करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को बढ़ाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

यात्रा: कहीं जाने का प्लान है तो फौरन चले जाएं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन मस्त रहने वाला है। आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। घर के छोटे बच्चों का खास ध्यान रखें | आप आज अपने जीवनसाथी की मनपसंद डिश घर पर बना सकते है | सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरूआत में जल्दबाजी न करें। अगर आपके पास पैसे है तो किसी अनाथालय में आर्थिक सहयोग करें आपके लिए शुभ रहेगा | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं | खानपान संबंधित बिजनेस में फायदे की स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर सेहत और फिटनेस के लिए भी काम करना जरुरी होगा।

यात्रा: ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 4 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। संयुक्त परिवार में रहने वाले आज अनजाने में किसी के साथ न उलझनें | किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है | शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आर्थिक रूप से प्लान करना चाहिए | छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: फास्ट फूड खाने के बजाय, पौष्टिक नाश्ता करें यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा होगा।

यात्रा: व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी ।