9 December 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा | ऐसे साथी को खुश करने की जररुत नहीं जो वक्त पर आपके काम ना आएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ अंक 10 है |

व्यापार/नौकरी: आज नये अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार रखें | घरेलू परेशानियों को व्यापार पर हावी ना होने दें। व्यापारी वर्ग आज किसी को उधार देने से बचे। नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अपने वर्कआउट को बदलने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चिजे खाने से बचें।

यात्रा: यात्रा बहुत थकाऊ हो सकती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उस यात्रा के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं जिसे आप लेने जा रहे हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं | शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे | युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। आज शनि देव को नारियल अर्पित करें, आप के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम में ही धन लाभ छिपा हुआ है | यदि आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी।

स्वास्थ्य: अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ न कुछ हल्का-फुल्का खाते रहे, बस खाली पेट रहने से बचें ।

यात्रा: दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। घर की साफ-सफाई अच्छे से बना कर रखें | आज को सलाह दी जाती है कि खुद पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाएं। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें | निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। ऑफिस और फील्ड दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य: कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें। कुछ लोगों को गले की खराश महसूस हो सकती है।

यात्रा: किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । घर को लेकर कुछ भावनात्मक फैसले ले सकते है | महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा | जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे |

स्वास्थ्य: पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि आज का दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है।

यात्रा: तनाव दूर भगाने के लिए आज कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते हैं, लेकिन सावधानी से ड्राइव करे ।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार की भलाई के लिए कुछ अच्छे कार्य करते हुए नजर आएंगे | अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें। जीवन साथी की गलतियों को नजरंदाज न करे । आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है | घर के बड़े-बुजुर्गों की सहायता से संपत्ति भी खरीद सकते हैं | कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । नौकरीरत व्यक्तियों को उनके उच्च अधिकारी उनके अच्छे काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करेंगे; एक अच्छा बोनस भी संभावित है ।

स्वास्थ्य: आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। यह निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

यात्रा: किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर सड़क मार्ग से जाना अच्छा विकल्प होगा।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में होने वाली किसी शादी को लेकर आपकी व्यस्तता बढने की उम्मीद है। आज आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे | नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक मामलों में आय व्यय को लेकर संतुलित कहा जा सकता है | व्यापारियों में आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। आपके मन में योग व आध्यात्म के प्रति रुचि जाग्रत हो सकती है |

यात्रा: नवविवाहित जोड़े आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। कुछ लोगों की किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। आज आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है | कोई पुराना फंसा हुआ धन वापिस मिल सकता है | कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है | कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें | इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें।

यात्रा: कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। बिना जोखिम उठाए कुछ भी नहीं मिलता। जिस मौके से आप डरते थे, उसका लाभ उठाएं | किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है, सावधान रहें | युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा | विद्यार्थियों के लिए दिन आराम वाला रहेगा |

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।

यात्रा: पब्लिक ट्रांसपोर्टे से यात्रा करते समय अपने सामान को लेकर सतर्क रहें।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोडा भागदौड़ भरा रह सकता। किसी व्यक्ति को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। वस्त्र- आभूषण की खरीदारी सम्भव है | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आपके प्रेम भरे व्यवहार के कारण प्रेमी आपकी तरफ आकर्षित होगा। आज पक्षियों को दाना डालें आपके लिए अच्छा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अगर आप किसी तरह का बडा लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय अवश्य ले आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों का धीमा पडा कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा | नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

स्वास्थ्य: अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।

यात्रा: किसी काम के लिए विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक रहने वाला है | अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें | आज के दिन जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। आपका प्रिय अपनी कुछ परेशानियों को आप से बांटेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें | लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालो को आज अच्छा लाभ होगा | नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है |

स्वास्थ्य: योग की वीडियो देखकर फिट रहने के प्रति जागरुक हों सकते है | यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है |

यात्रा: नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। बुरी नियत के लोगों तथा बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। बिजनेस में आपका कोई नया प्रयोग अमल करना फायदेमंद रहेगा। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें |

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है।

यात्रा: यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 9 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी ऊर्जा और कार्यशैली मे चमत्कारी परिवर्तन होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे , जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपका साथी आपको एक सरप्राइज़ दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा | आज आपका शुभ रंग आसमानी है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। नये कारोबारीयो का कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा | किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है।

स्वास्थ्य: आज कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी सेहत को खतरा हो। आज अपनी सीमाओं को मत बढ़ाओ, अपने आप को आराम करने के लिए थोड़ा समय दो।

यात्रा: छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।