7 October 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। आप छोटी बातों की बजाय आज कुछ बड़ा करने का प्रयास करें। किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे | आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की स्पीड से काफी इम्प्रेस होंगे।

स्वास्थ्य: यदि आप डिमोटिवेटेड महसूस कर रहे हैं तो एक ऐसी गतिविधि चुनें जिसे करने में आपको आनंद आता हो और अभ्यास करना शुरू कर दें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

यात्रा: यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए एक रोमांचक समय आने वाला है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं | आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें | कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने कोशिश करें वरना फंस सकती हैं। नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। यदि नई नौकरी आपकी मन मर्ज़ी की न हो तो भी उसपर सोच विचार किये बिना उसे जाने न दें |
स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: सेहत में थोड़े बदलाव दिखेंगे, लेकिन तकलीफ कुछ देर ही रह सकती है।

यात्रा: आज अचानक से कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस हो सकती है, सावधान रहें। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। बिजनेस में आपका कोई नया प्रयोग अमल करना फायदेमंद रहेगा। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें |

स्वास्थ्य: किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें।

यात्रा: आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं ।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। सिंगल लोगों को आज अकेले रहने में मजा आएगा। आपके लव लाइफ में अपने प्रेमी से दूरी बने रहने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज कोई व्यक्ति ना सिर्फ आपका मार्गदर्शन करेगा बल्कि आपको प्रेरित भी करेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रोफेशन क्षेत्र में की गई किसी गलती से शर्मिंदा होने के बजाए उससे कुछ सीखने का प्रयास करें | युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

यात्रा: कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | घर के महत्वपूर्ण कार्य में मुख्य रोल निभाना पड़ सकता है | महिलाएं आज किसी समारोह में जा सकती है | जीवनसाथी से थोड़ी बहस हो सकती है। आप अपने प्रेमी के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने में झिझक सकते हैं। शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है | आपका जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है | नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रह सकते हैं। पेट व चर्म रोगों से आपका सामना हो सकता है।

यात्रा: रोड ट्रिप पर जाने वालों के रास्ते में कई रुकावट आने भी आ सकती हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आमदनी बढ़ाने के लिए आपको नए आइडिया मिलेंगे। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है | किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से लाभ होगा। करियर में ली गई रिस्क की वजह से बड़ा फायदा मिल सकता है। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी |

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को एसिडिटी के कारण सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं।

यात्रा: परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपको किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। घर के छोटों पर बेवजह का हुक्म न चलाएं | आज आप किसी खास व्यक्ति के संग प्रेम के रिश्तों में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा | ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को गर्दन और कंधे में जकड़न और दर्द महसूस हो सकता है।

यात्रा: किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक ध्यान रखें। आज खुदरा व्यापारियों को भी बडा मुनाफा हाथ लगेगा | वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें |

यात्रा: काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। आज अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है | किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। नौकरी में मनोवांछित उपलब्धि मिलने के आसार हैं।

स्वास्थ्य: बदलते वातावरण का असर बच्चों की सेहत पर हो सकता है, सावधान रहे।

यात्रा: दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे।
स्वास्थ्य:



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। भावनाओं में बहकर आज आप कोई निर्णय ना लें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं | जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार और प्रयास कर सकते हैं | किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। वर्तमान बिजनेस में बहुत मेहनत की जरूरत है। स्वभाव से, जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सुबह ताजी हवा मे सैर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा ।

यात्रा: जीवनसाथी के साथ यात्रा के बीच आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आज आपका भाग्यशाली रंग नारंगी है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: अच्छा पैसा कमाने के लिए आप अपनी आय के स्रोतों को थोड़ा और फैलाने का प्रयास करेंगे। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा।

यात्रा: यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 7 October ( अक्टूबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आ रहा है | निश्चिंत होकर आगे बढने के लिए पीछे की समस्या को हल कर लेना ज्यादा जरुरी है। आज आपको किसी ट्रस्ट में सहायता करने का मौका मिल सकता है | घरेलू स्तर पर जरुरी बदलाव लाने में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। सिंगल राशि वाले अपने पूर्व साथी के बारे में सोच सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। समय की अनुकूलता के चलते बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। लंबे अंतराल तक काम करते रहना आपको परेशान कर सकता है, सही मैनेजमेंट रखें।

स्वास्थ्य: हल्के गुनगुने पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।

यात्रा: आज आप सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं ।