21 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है | नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतने की जरूरत है | छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे | अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले साल का पेपर हल करना बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य: आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें | कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है।

यात्रा: यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा | बिज़नेस में आपको मनचाहे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों की मोबाइल शॉप है, आज का दिन उनके फायदेमंद रहेगा कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा | विद्यार्थियों के लिए दिन आराम वाला रहेगा |

स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। आज रात कुछ स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर कुछ पकाएं।

यात्रा: अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आज आपको बेहद खुशी मिलने वाली है | घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है,रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। व्यापारियों के लिए विदेशी स्थानों से आय के उत्तम योग बन रहे हैं। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे | सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें।

यात्रा: सायंकाल के समय आज आपको अक्समात किसी सूचना को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है |



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। बड़े हो चुके बच्चों पर पाबंदियां ना लगाएं। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक प्रभाव महसूस करना चाहिए, आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा | अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है |

स्वास्थ्य: अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

यात्रा: परिवार के साथ पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। विवाद की स्थिति में समझौता कर लें। प्रेम जीवन में बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। कोई बड़ा बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो , तो अच्छा शुभ मुहर्त देखकर शुरू कर सकते है | आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं।

स्वास्थ्य: अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखें | शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है।

यात्रा: किसी काम के लिए की गयी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे | आप में से कुछ लोगों के परिवार में आज कोई छोटा सा आयोजन होने के संकेत हैं। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ सुधार दिखाई दे सकता है। आज आपका शुभ महरून है | आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।

स्वास्थ्य: अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या उठ सकती है, सावधान रहे।

यात्रा: परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का विचार किया जाएगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आज आपके प्रेमी को किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है | ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतने की जरूरत है | ग्रहों की स्थिति व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी | आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को इंक्रीमेंट व पदोन्नति मिलने की पूर्ण संभावना है | अपने सहकर्मियों का साथ मिलता रहेगा |

स्वास्थ्य: आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें |

यात्रा: यातायात के नियमों का पालन करें अन्यथा जुर्माना भरना पड़ सकता है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है । पुराने नकारात्मक मुद्दों को ना उठाकर वर्तमान में ध्यान केंद्रित रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त होगें। शादीशुदा जातक पैसे को लेकर थोडी बहस कर सकते है। आज आपका शुभ रंग जामुनी है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी डेली इनकम पहले से कुछ बेहतर होगी। नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। युवा वर्ग को मैनेजमेंट मजबूत रखना चाहिए | इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आप के खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहे।
स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

यात्रा: आज यात्रा पर जाने वालों का समय अच्छा बीतेगा।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज कुछ लोग बहुत समय बाद अच्छा महसूस करेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। महिलायें कुछ खास घरेलू सामान की खरीदारी कर सकती है। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य कहा जा सकता है। आज आपका शुभ अंक 10 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन कार्य की अधिकता रहेगा | बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें।

यात्रा: किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका शुभ रंग आसमानी है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें | रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

स्वास्थ्य: अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

यात्रा: आज व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज शुक्र आपको अच्छी ऊजा भेज रहा है | सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग भूरा है | आज आपका शुभ अंक 2 है |  

व्यापार/नौकरी: आज कोई आपका उधार दिया गया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है । किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं | आज आपको ऑफिस में सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा वक्त देना पड सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है । लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है ।

यात्रा: लंबे वेकेशन पर जाने वाले लोगों को अपने घर की सुरक्षा का इंतजाम करके जाना चाहिए।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 21 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों के साथ होगी | भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी | कुछ समय अपने घरवालो के साथ व्यतीत करे। पति-पत्नी में रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे। आज मां दुर्गा के साथ तुलसी को भी दीप जलायें। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज घर परिवार में पैसों की जरूरत पड़ सकती है | व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति अच्छी रहेगी। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके करियर के लिए यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें।

यात्रा: तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।