7 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज दिन आनंदमय रहने वाला है | जिन बातों को बदलने की कोशिश आपको करनी है, उन पर ध्यान देते हुए काम करें। कुछ लोगों को परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ के कारण चिंता रह सकती हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति आदर मान का भाव रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। व्यापार में आज लाभ की स्थिति बनी हुई है | किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें |

स्वास्थ्य: मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

यात्रा: मार्केटिंग का काम करने वालों को आज काफी यात्रा करनी पड़ सकती है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। पुराने परिचित लोगों से मिलने-जुलने के लिए दिन अच्छा है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेमी के साथ आनंद के पल व्यतीत होगे। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है | नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है।

यात्रा: जो लोग आज यात्रा पर जा रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे | किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी को धन या संपत्ति विरासत से मिल सकती है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा।

यात्रा: लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है |



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा | आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय ले | आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं | ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।।

यात्रा: आप पूजा स्थल या आध्यात्मिक वापसी की यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। यदि आपको पारिवारिक समस्याएं थी, तो वह अब समाप्त होती दिख रही हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपडे का बिज़नेस करते है आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में किसी को परेशान कर रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है |

स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अच्छी फिटनेस और सेहत सुनिश्चित करेगा।

यात्रा: नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें | पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें | नए शादीशुदा जोड़ों को कई बातों के लिए सामंजस्य करके चलने की जरुरत होगी। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखे | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें | रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है |

स्वास्थ्य: पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। कुछ लोगों को गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।

यात्रा: किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा | कुछ लोगों को अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है | अपने जीवनसाथी पर दबाव नहीं डालिये अन्यथा आपके बीच में दूरियां आ सकती है । प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें | इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है | टैक्स लोन आदि से संबंधित गतिविधियां व्यवस्थित रखें | बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे है।

स्वास्थ्य: आज तुला राशि के जातको की सेहत सामान्य रहेगी।

यात्रा: अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा । परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें | किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा | रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन आने के नये रास्ते बनेंगे | व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी | आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है । स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।

यात्रा: आज किसी के साथ यात्रा करते समय सावधान रहें।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे , जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपका साथी आपको एक सरप्राइज़ दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा | आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा | इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। आप किसी काम में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए कुछ नया करेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुश रहेगें। विदेश जाने में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

स्वास्थ्य: अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

यात्रा: आज आपके द्वारा की जाने वाली कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं । पुरानी गलतीयों से सबक ले | यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। बिजेनस में अपने काम के प्रति और मनन-चिंतन करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार के नए मौके मिल सकते है।

स्वास्थ्य: कुछ समय अपने सुकून और शांति के लिए जरूर निकालें। कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

यात्रा: वाहन चलाते समय अपने ध्यान को एकत्रित रखे।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह दे सकते है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आय के नए स्रोत तलाशने का प्रयास करें | व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा | नौकरी पेशा व्यक्ति अपने टारगेट को पूरा होने के कारण राहत महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें।

यात्रा: यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 7 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । घर की व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम छोड़ सकते हैं | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आप के पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है |

यात्रा: आगामी यात्रा के विवरण में ज्यादा मत उलझो। आप जितना सोचते हैं उससे कहीं अधिक पहले से ही तैयार हैं।