19 August 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: इस समय भाग्य और ग्रह स्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में है। घर परिवार में धार्मिक कार्य होने के योग हैं | महिलाओं को सलाह दी जाती है की अपने खर्चों को कम करे | विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम पाटर्नर से आज मुलाकात हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप पहले से बहुत बेहतर कर रहे हैं। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें | व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं |

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है |

यात्रा: किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर सड़क मार्ग से जाना अच्छा विकल्प होगा।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। अपने किसी मित्र की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं | प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आय के अतिरिक्त स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें | विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है |

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग शारीरिक कष्ट दे सकता है।

यात्रा: गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतनी है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। हो सके तो किसी गरीब की मदद जरूर करें | घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर सही साबित होगा। बेरोजगार जातकों को आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है | कार्यक्षेत्र में आज सब कुछ ठीक चलेगा | आप जो कर रहे हैं उससे आपके वरिष्ठ खुश रहेगें।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को गर्दन और कंधे में जकड़न और दर्द महसूस हो सकता है।

यात्रा: बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घुमते रहने का विचार सही नहीं होगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज सभी सितारे आपके पक्ष में है | आज भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। अपने नेतृत्व के गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है। आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े मामलें में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा | बिजनेस को लेकर अटके कामकाज दोबारा शुरू हो सकेंगे | आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

स्वास्थ्य: आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। यह निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

यात्रा: लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है | आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी | कुछ जातकों को किसी मुद्दे पर कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है |

स्वास्थ्य: महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकती है।

यात्रा: कुछ लोगों शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है | आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा है | ऐसे किसी बात का समर्थन ना करें जिससे आप सहमत ना हों। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। एक आसान खर्च वित्तीय मोर्चे पर चिंता का कारण बन सकता है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है | आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा।

स्वास्थ्य: गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को अधिक सावधानी बरतनी होगी |

यात्रा: आज आपको अपने साथ गाड़ी में किसी को ले जाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है, सावधान रहे। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज खुद को प्रेरित रख कर आने वाले अवसर पर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी। कपड़ा, कॉस्मेटिक और प्लास्टिक के कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा | कोई अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। किसी सहकर्मी द्वारा कही गई कोई बात आपके दिमाग से निकल नहीं दिख रही है, इस को भूलने की पूरी कोशिश करें। ।

स्वास्थ्य: अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो मेडिटेशन आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है।

यात्रा: आज आपको अधिक सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं जानें की सलाह दी जाती है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। जाने-अनजाने में जिन लोगों का दिल आपकी वजह से दुखा हो उनसे आपको क्षमा मांग लेनी चाहिए | आप किसी गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे | जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में काम करने की प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाये | कानूनी मसलों को हल करने के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है |

स्वास्थ्य: शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें, पानी अधिक मात्रा में पिये।

यात्रा: भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती | घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। लोगों की मदद के अवसर मिलते हैं तो न मत करें | आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है | आयात निर्यात से जुड़ा व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। नौकरी संबंधित नए और पुराने दोनों अवसर आपके लिए योग्य होंगे।

स्वास्थ्य: एक नई शारीरिक गतिविधि पर विचार करें। पुराना रोग थोडा परेशान कर सकता है |

यात्रा: अपनों के साथ यात्रा करने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते है, सावधान रहे। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है । यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ रंग आरेंज है | आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन कार्य की अधिकता रहेगा | बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। कारोबार में जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा । छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।

स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है।

यात्रा: आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। निराशा को अपने ऊपर पर हावी ना होने दे अन्यथा परिणाम बुरे होंगे। आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श दिन है। विवाहित राशियाँ उस जुनून को याद करती हैं जो उनके पास कभी था। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन संबंधित मामलों में निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें | आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। अपने ही दम पर जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है |

स्वास्थ्य: आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

यात्रा: अगर विदेश यात्रा का मन बना रहे है तो अभी ही जाने की सोचें।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 19 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें। किसी के साथ ज्यादा उदारता आपको भारी नुकसान में फंसा सकता है, सावधान रहे। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | बच्चों के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रह सकता है। अपने प्रेमी का दिल जीतने की कोशिश करें। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे | मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही अपने प्रमोशन को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

यात्रा: किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बन रहे है।