8 May 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। बड़े हो चुके बच्चों पर पाबंदियां ना लगाएं। दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें | जीवन साथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल हो सकते है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आप आर्थिक रूप से सहज रहे, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। नये व्यापार को जमाने के लिए समय उपयुक्त चल रहा है। कार्य क्षेत्र में दस्तावेजों को ठीक से पढ़ना जरूरी है, वर्ना भविष्य में पछताना पड़ सकता है। नौकरी खोज रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू का ऑफर आ सकता है।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक रूप से थोडा परेशान रह सकते है | चिंता के क्षणों में ध्यान आपकी मदद कर सकता है।

यात्रा: मौसम का मजा लेने कहीं जा सकते है |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आएगा | जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं वे जल्द ही ऐसा कर पाएंगे। आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातको को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए रिलेशनशिप में हड़बड़ी न करें। आज आपका शुभ रंग लाइट ब्लू है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: आज कुछ देर पहले सो जाएं और अपने आप को बहुत अधिक नीली रोशनी में न रखें। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है।

यात्रा: यात्रा करते समय लापरवाही न करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: इस समय भाग्य और ग्रह स्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में है। घर परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्य होने के योग हैं | विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम पाटर्नर से आज मुलाकात हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं | व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है | आप कार्य क्षेत्र में अपनी काबिलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: अस्थमा के रोगियों को ठंड चीजों के सेवन से बचना चाहिए, इसमें विशेष कर बच्चे और बुजुर्ग का ध्यान रखें |

यात्रा: कहीं घूमने जाने का प्लान आज आपको किसी की व्यस्तता के कारण टालना पड़ जाएगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज अहंकार की स्थिति से बचें | अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है | पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज महादेव को केसर वाला दूध अर्पित करें जीवन आ रही छोटी मोटी परेशानीया दूर होगी । आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे | स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग आज सावधान रहें। कारोबार में कोई नया अवसर आपको दिखाई देगा। कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है | स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। ऑफिस में अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है |

स्वास्थ्य: बुजुर्गों को अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा।

यात्रा: परिवार के साथ नई कार से घूमने जा सकते हैं।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है | कुछ काम अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने पड़ सकते हैं। आज आप जीवन साथी के साथ बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे | किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को आज जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें।

यात्रा: जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफर यादगार रहने वाला है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है | अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे | आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें | आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। कुछ लोगों के नौकरी में पदोन्नति के आसार है |

स्वास्थ्य: आप बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। आज ही किसी थेरेपिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मिलें।

यात्रा: यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक चलाये ।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। स्वयं के प्रति विश्वास रखें और सकारात्मक रह कर हर समस्या का सामना करना सीखें। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। सायंकाल में धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: आप जानते हैं कि आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस योजनाओं में छोटे-छोटे बदलाव करने की आवश्यकता है। एक बार ऐसा होने पर आपको फायदे नजर आने लगेंगे।

यात्रा: आज का दिन आपके लिए यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है, साहसिक यात्रा की योजना बनाये |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के रिस्पांस पर नजर रखनी होगी। किसी व्यक्ति से करीबी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा, एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। आज के दिन महादेव का ध्यान करें। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है | कार्यक्षेत्र में अपने ऑर्डर को पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | गर्म या तले हुए पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

यात्रा: अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है | घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका भाग्यशाली रंग केसरी है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्तर पर अपनी तरक्की से उत्साहित रहेंगे, आमदनी बढने की संभावना है। आपकी क़ामयाबी में महिलाएँ अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा।

स्वास्थ्य: जब आप स्वस्थ होते हैं, तब आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर रहे होते हैं। आज अधिक ताजा निचोड़ा हुआ जूस पिएं।

यात्रा: आपमें से कुछ लोग आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज वाणी को मधुर रखें और क्रोध से दूरी बनाकर रखें | जिन बातों की वजह से आप भटक जाते है ऐसी बातों को बदलने की कोशिश करनी होगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा | यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आज आपका शुभ अंक 11 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है | नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है।

स्वास्थ्य: शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है |

यात्रा: अच्छी तैयारी आपको साहसिक यात्रा का आनंद लेने में मदद करेगी।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज जिस चीज को आपकी अंतरात्मा सही माने उसे जरूर करें। आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।  आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। ऑफिस में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी न करें |

स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अच्छी फिटनेस और सेहत सुनिश्चित करेगा।

यात्रा: तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 8 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा | अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है | आज अपने पार्टनर से अपने भविष्य के बारे में बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर ही निकलें आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है | करियर में कुछ अच्छा करने के लिए आपको नेगेटिव विचार से दूर रहना जरुरी होगा।

स्वास्थ्य: पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि आज का दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है।

यात्रा: आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने का मौका मिलेगा।