25 August 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी | आपको सलाह दी जाती है की, पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | प्रेम संबंधों में मर्यादा का उचित ध्यान रखे। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा झटका सा लग सकता है। किसी स्कीम में पैसा लगाने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बजट के अंदर घर या दुकान की मरम्मत का काम करा सकते हैं। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं |

स्वास्थ्य: बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है।

यात्रा: जो लोग आज शहर से बाहर ड्राइव करके जा रहे उनका सफर रोमांचक और आरामदायक रहेगा।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा | किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें। प्रेम संबधों को लेकर दिन अनुकूल ही कहा जा सकता है | जीवनसाथी को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे | व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है |

स्वास्थ्य: आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते है | बाहर का ऑयली खाने से बचें।

यात्रा: यातायात में सावधान रहें, खासकर यदि आप लंबे समय से गाड़ी चला रहे हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे | महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं | जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। राजकीय क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी।

स्वास्थ्य: अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें।

यात्रा: आपका आवागमन कई बार थकाऊ महसूस कर सकता है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके जीवन में बदलाव लाएगा। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। सिंगल लोगों को आज अकेले रहने में मजा आएगा। आपके लव लाइफ में अपने प्रेमी से दूरी बने रहने की संभावना है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है |

यात्रा: आज किसी की यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना |



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर होने वाली है | किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी कोई विश पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है और चलता रहेगा | आज अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करे आपके लिए लाभकारी रहेगा | आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिजनों के द्वारा धन की बढ़ती मांग को लेकर आप कुछ देर खिन्न रह सकते है। आज बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे | महत्वपूर्ण मीटिंग करने के लिए आज का दिन शुभ है | आज के दिन नौकरी पेशा लोग काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे।

स्वास्थ्य: त्वचा की समस्या से जूझने वाले लोगों को डॉक्टर से मिलने में देर नहीं करनी चाहिए।

यात्रा: आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी से किया कोई वादा आज पूरा कर सकते है | अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें | आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की स्थिति में अच्छा सुधार होगा | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।

स्वास्थ्य: कुछ जातकों को पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

यात्रा: आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं | किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन यश की प्राप्ति होगी | अपनी सुस्ती और समय पालन की कमी से आप अपना नुकसान भी कर सकते है, सावधान रहे | आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में नए प्रेम संबंधो की पहल से खुशी मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की प्राप्ति के लिए परिश्रम अधिक करना होगा | मतलब यह कि जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

यात्रा: यदि आप ड्राइविंग के लिए जा रहे हैं तो अपनी नजर हर वक्त चौकन्नी रखनी होगी।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग मिलेगा। लोगों के साथ संबंधों को सुधारते समय आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोच-विचार करने की आवश्यकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें बदनामी हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े मामलें में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा | बिजनेस को लेकर अटके कामकाज दोबारा शुरू हो सकेंगे | आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

स्वास्थ्य: आप स्वभाव से थोड़े अनाड़ी हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिन के अंत में आपको कुछ खरोंच आ सकती है, सावधान रहें।

यात्रा: किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ सकता है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा । आपमें से कुछ लोगों को आज विशेष मेहमान बनने का सौभाग्य प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। बिजनेस के रुके कामों में तेजी आएगी | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा।

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत का आनंद ले सकेंगे,किसी तरह की चिंता करने जैसी कोई बात नहीं रहेगी।

यात्रा: आज कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठाएंगे |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज शुक्र आपको अच्छी ऊजा भेज रहा है | महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आज अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें | आपको उस चीज़ पर खर्च करने के लिए मजबूर किया जा सकता है जिसे आप नहीं चाहते थे। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वाले प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें | नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है । लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है ।

यात्रा: अनावश्यक घूमने फिरने से बचें | यात्रा के सस्ते विकल्प पर इंटरनेट पर शोध करें।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव की प्रसन्नता के लिए उन्हें जल अर्पित करें। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। आपको कभी-कभी जरूरत होने पर कठोर होकर निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, कुछ भी कर सकते है। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। ऑफिस में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी न करें |

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य एक अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। धूम्रपान आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है |

यात्रा: यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 25 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। आज फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको पैसे की कमी महसूस नहीं होगी | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आप स्वस्थ भोजन कर रहे हैं, लेकिन आपको आगे बढ़ने की भी आवश्यकता है |

यात्रा: अनावश्यक घूमने फिरने से बचें | यात्रा के बीच मे पेट से संबंधित पीडा हो सकती है |