4 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें | स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | किसी प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग में कोई आपकी मदद कर सकता है। व्यापार में बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आज के दिन कार्य की अधिकता रहेगा | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य: स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड सकते है |

यात्रा: यात्रा के लिए आज का दिन ठीक है | आज किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपने जो रास्ता चुना है, उस पर चलते रहें | आज सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें, उनकी तलाश करें और उन्हें भुनाने की कोशिश करें | आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है | शादीशुदा लोगों जीवनसाथी के और करीब आएंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है |

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर सेहत और फिटनेस के लिए भी काम करना जरुरी होगा।

यात्रा: देश से बाहर घूमने जाने का प्लान जल्द ही व्यवहार में लाया जाने वाला है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपको बहस करने वाले स्वभाव को बदलने की जरुरत है। आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर भी रखनी होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी | प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा | जो जातक व्यवसाय करते हैं उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। बेरोजगार जातकों को आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल प्राप्त हो सकती है, यह कॉल आपके लिए सब कुछ बदल सकती है | आज आपको अपनी नौकरी में भी एक के बाद एक काम सौंपा जा सकता है, सावधान रहे |

स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी जुकाम रह सकता है।

यात्रा: अगर आप आज किसी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो इस बात के लिए तैयार रहें कि यात्रा के दौरान आपको काफी समझौता करना पड़ सकता है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज अधिक लोभ से दूर रहे धन का नुकसान हो सकता है | व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा | अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें | जो जातक शि़क्षा से जुडे़ है वो प्रयासों में आगे रहेंगे | आपके काम की प्रशंसा होने के कारण काम से संबंधित आत्मविश्वास आपका बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य: अस्थमा के रोगियों को ठंड चीजों के सेवन से बचना चाहिए, इसमें विशेष कर बच्चे और बुजुर्ग का ध्यान रखें |

यात्रा: नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। पढाई करने वाले लोगों को अन्य काम में उलझने से बचना होगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे | आज आपका शुभ अंक 6 है |  

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा झटका सा लग सकता है। किसी स्कीम में पैसा लगाने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बजट के अंदर घर या दुकान की मरम्मत का काम करा सकते हैं। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं |

स्वास्थ्य: दोपहर बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

यात्रा: यात्रा आपको थोड़े समय के लिए अपनी बोरियत पर काबू पाने में मदद करेगी। यात्रा के दौरान आप उत्साहित रहेंगे।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें | इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है | बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे है।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करे। ।

यात्रा: आज की जाने वाली यात्रा बहुत मजेदार हो सकता है |



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा | स्वयं पर विश्वास करें न कि औरो की देखा देखि करें। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी | आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कारोबार को और आगे बढ़ाये । जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले अच्छी तैयारी कर लें | ऑफिस में अपने पेपरों और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें, लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं।

स्वास्थ्य: अपेंडिक्स से जूझ रहे लोग दवाएं की व्यवस्था रखते हुए डॉक्टर के संपर्क में रहें।

यात्रा: दोस्तों के साथ आज शहर के बाहरी इलाकों में घूमने जाना रोमांचक और रिफ्रेसिंग साबित होने वाला है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कुछ लोग गरीबों की सेवा अथवा दान पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे | यदि आपने किसी के साथ तमीज का दायरा तोड़ा है तो माफी मांग सकते हैं, आगे इसका लाभ ही मिलेगा | जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा | आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं |

स्वास्थ्य: जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्या है उन्हें अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है ।

यात्रा: यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोडा ख़राब हो सकता है, सावधान रहे | गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साजसज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: श्रेष्ठ समय का लाभ उठाने का प्रयास रखें | व्यापार में आपके द्वारा लिया गया सकारात्मक निर्णय लाभप्रद रहेगा। कुछ लोग रचनात्मक कार्योंं से जुड़ेंगे | ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: आज से आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे |

यात्रा: यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं | किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर मन को आनंद की अनुभूति होगी | अपने साथी के साथ खुले और ईमानदार रहें, अपनी आवश्यकताओं और अपनी इच्छाओं पर चर्चा करें। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। कारोबार के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिल सकते हैं। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आज सिगरेट और शराब से दूर रहें।

यात्रा: अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। विदेश यात्रा की योजना बनाने के संकेत मिल रहे हैं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा | घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका भाग्यशाली रंग कॉफी है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है | किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से लाभ होगा। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी | कुछ लोगों के सरकारी काम बनने में मुश्किलें आएंगी |

स्वास्थ्य: आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें।

यात्रा: अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 4 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है, बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज कहने की बजाए, सामने वाले को अधिक सुनें, इसी में धन लाभ छिपा हुआ है | जिन लोगों का कारोबार बंद पडा हैं उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा | जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

स्वास्थ्य: आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ सकता है, समय रहते सतर्क हो जाएं।

यात्रा: आज का दिन आपके लिए यात्रा करने के लिए अच्छा दिन है, साहसिक यात्रा की योजना बनाये |