5 April 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकता है | उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। कुछ जातको को सलाह दी जाती है की एकांत में समय बिता कर एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करें। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए हरा रंग आज बेहद शुभ रहने वाला है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बना सकते हैं | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहे। आज आपको अपने कर्मचारियों के हिस्से का काम भी पूरा करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

यात्रा: कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा | सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कारोबारी किसी पर अकारण गुस्सा न करें | वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है, सावधान रहें |

यात्रा: निकट और प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा संभव है ।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आज आपको बेहद खुशी मिलने वाली है | घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है,रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफल होने के पूरे योग हैं। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करे |

स्वास्थ्य: दिनचर्या की सुस्ती को तोड़ने के लिए किसी शारिरीक गतिविधि में हिस्सा ले सकते है।

यात्रा: लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेगे। यदि आपका निर्णय दूसरों के सुझाव पर निर्भर है ,तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों को आज दूर कर पाना संभव होगा। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा | आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। धन और नौकरी के अवसरों के मामले में आपके लिए कुछ नए और दिलचस्प विकास हो सकते हैं, कोशिश करें और उनका लाभ उठाएं। आज आपको कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा।

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं।

यात्रा: यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहे।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा | परिवार के लोगों से अपने मन की बात कहने में सफल रहेंगे। आज कोई व्हीकल खरीदने का मूड भी बन सकता है। आज आपका प्रेमी अगर रूठ गया है तो उसे मनाएं । शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है | कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है | आप में से कुछ लोगों को रुका हुआ एरियर मिल जाने से आर्थिक मजबूती मिलेगी | इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

यात्रा: यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । महिलाएं रसोई घर से छोटे बच्चों को दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप को धन लाभ होगा | बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार रखें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यात्रा: आज किसी यात्रा में आपको कुछ बदलाव करने पड सकते है |



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मामले को लेकर आपके दिल को चोट पहुंचने की संभावना है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते है | आज जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

स्वास्थ्य: अगर आपको अपनी दृष्टि में समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। आपको चश्मे की आवश्यकता हो सकती है। कुल मिलाकर आपकी सेहत ठीक है।

यात्रा: आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग | घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन अवश्य करें। अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्यार करने वाला व्यवहार करे। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ खुद की तुलना करने की गलती न करें। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: नई अर्जित संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है। ऑनलाइन माध्यम से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। काम संबंधी ज्ञान हासिल करने की कोशिश करें, सतर्कता रखें। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।

स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करे |

यात्रा: आज कुछ लोग अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है | परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें | बच्चों की कोई समस्या हल कर सकते है | जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें |

स्वास्थ्य: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में ना रहे। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

यात्रा: शहर से बाहर यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा | असफलता से टूटने के बदले इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। नवविवाहितों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती है। लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है | व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है, सावधान रहे। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है | नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है।

स्वास्थ्य: मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा।

यात्रा: विदेश यात्रा के कार्यक्रम में किसी अप्रत्याशित कारण से देरी होने की संभावना है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा | ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर होने से अच्छा बचत पर ध्यान दें | किसी भी कागज अथवा दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। बिज़नेस में आपकी तरक़्क़ी होने के संकेत नज़र आ रहे हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

स्वास्थ्य: आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा।

यात्रा: आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 5 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते है | बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आज रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ रंग नेवी ब्लू है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको कुछ अप्रत्याशित आमदनी हो सकती है। यातायात से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा | व्यापारियों को उत्साह और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से काम करना होगा | वर्तमान में, आप इस बात से काफी खुश हैं कि चीजें कैसी चल रही हैं| विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अपने वर्कआउट को बदलने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चिजे खाने से बचें।

यात्रा: किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है।