23 April 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है | आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। अपने साथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें। उस प्यार को फिर से स्थापित करें जो आप एक दूसरे के प्रति महसूस करते हैं। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे | आज आपका शुभ रंग स्लेटी है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन का निवेश करते समय में सावधानी बरतें | व्यावसायिक उपक्रमों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें | कार्य क्षेत्र में दूसरों की सलाह सुनने के बदले अपनी क्षमता पर भरोसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों में आज के दिन उदासी का भाव रह सकता है |

स्वास्थ्य: आप मांसपेशियों में खिंचाव या मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने के उच्च जोखिम में हैं, इसलिए ऐसी किसी भी चीज़ से बचें जो इसका कारण हो सकती है।

यात्रा: कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें | दूसरों के साथ गलतफहमियां से बचें। | एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है | आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिन लोगों के संपर्क में हैं, उनसे प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

यात्रा: यदि आप जल्द ही यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ स्पेस सेवर बैग खरीदना याद रखें। जब आप अपना बैग पैक कर रहे हों तो इससे बहुत फर्क पड़ेगा।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते है | बच्चों के करियर अथवा विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आज रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की बचत करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं | व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पुरा असर आपकी सेहत पर पड सकता है |

यात्रा: यात्रा की संभावना के बीच माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए नयी रोशनी लेके आया है। आज के दिन विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें | बेकार के खर्चों को टालने की कोशिश करे। आज अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते है। लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। आज आपका शुभ अंक 9है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। यदि आपके मन में कुछ दिनों से कोई विचार चल रहा हैं तो आज उस पर काम करें। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है |

स्वास्थ्य: ठंडे पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।

यात्रा: आप में से कुछ लोग आज एक रोमांचक यात्रा प्लान कर सकते हैं, जल्द ही जा सकेंगे।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है | अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। नए बिजनेस संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

स्वास्थ्य: हेल्दी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए संतुलित आहार की अहमियत समझनी होगी।

यात्रा: 18 से कम उम्र के बच्चे ड्राइविंग ना करें चालान कट सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। लम्बे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: फाइनेंस के मामलों में आपकी कोशिशें सफल होंगी। व्यापार में आज दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। जिनके पास नौकरी नही है उन को किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को बाल टूटने की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है |

यात्रा: जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज सूर्य देव की पूजा करे आपके लिए लाभदायक रहेगा | नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आज आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: कुछ लोग जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है ।

यात्रा: किसी बड़े पर्यटक स्थल पर जाकर घर के लिए कोई जरुरी सामान खरीद सकते हैं।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा । सिंगल लोगों को आज अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है‌ | व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा | नौकरी छोड़ने वाले नए कार्य की रूपरेखा बनाएंगे | कार्यक्षेत्र में अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य: आप वास्तव में ठीक से नहीं खा रहे हैं और आप इसके परिणाम महसूस करने लगे हैं। खानपान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

यात्रा: अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। कुछ लोग किसी समारोह में जा सकते है |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद पैदा हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते है। आज अपने काम से काम रखने में ही समझदारी है । यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ रंग हल्का नीला है | आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज इनकम अच्छी होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा | नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है। परीक्षा का सैंपल पेपर हल करना आने वाले पेपर के पैटर्न से अवगत कराएगा इसे नजरअंदाज न करें।

स्वास्थ्य: जो लोग नियमित दवाई का सेवन करते हैं वह चिकित्सक के सुझाव बिना बन्द न करें |

यात्रा: आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा | यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें | अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द होने की आशंका है, जिसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए ।

यात्रा: किसी इच्छा के पूर्ण होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। अपने साथी के साथ कुछ खालीपन महसूस कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज राजकीय सहयोग के चलते उन्नति होगी। आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे | नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है | व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा।

स्वास्थ्य: श्वांस के मरीज संभलकर रहें, कोई दिक्कत आ सकती है।

यात्रा: आज सुनिश्चित करें कि आप यात्रा में अपना ख्याल रख रहे हैं।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 23 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग हैं | शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। अपने साथी के साथ मूवी देखना मज़ेदार साबित होगा। प्रेमी जीवन में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से, आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। किसी डील को हासिल कर लिए जाने से आज आपको बॉस की सराहना मिलने वाली है।

स्वास्थ्य: पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि आज का दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है।

यात्रा: ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है।