2 November 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है | अपनी बुरी आदतों को दूर करने का प्रयास करें | परिवार व परिचित में यदि कोई बीमार है तो फोन पर ही हाल-चाल अवश्य लें | बच्चों की कोई समस्या हल कर सकते है | जीवनसाथी के मूड का पूरा ध्यान रखना आपके हित में रहेगा। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं | जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। उद्योग धंधे में सहयोगियों से अकारण मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहे | आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे |

स्वास्थ्य: जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं।

यात्रा: अगर यात्रा कर रहे तो में सावधानी रखे।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है | आज कोई मकर राशि का व्यक्ति आपका मददगार बन कर सामने आ सकता है । बजट के अंदर घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें | अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इनडोर डेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज दिन में कुछ धन की अपेक्षा कर सकते है। महिला वर्ग खास तौर पर अपने व्यवसाय के प्रति जागरूक रहे । नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।

स्वास्थ्य: उम्रदराज़ लोग अपनी सेहत का ध्यान रखे |

यात्रा: यात्रा करते समय अपने सभी नकद और कार्ड एक ही स्थान पर न रखें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें | यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी वेबसाइटें अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि आपके ग्राहक खुश हैं। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। मौज-मस्ती पर ही आज आपका अधिक ध्यान रहेगा।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। कुछ लोगों के पैर में दर्द हो सकता है।

यात्रा: किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहेंगे। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है | किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी नई व्यक्ति के हाथों में न दें | यदि कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है तो उससे उबरने का रास्ता निकालें।

स्वास्थ्य: स्वस्थ रहेंगे लेकिन कुछ लोगों के शरीर में दर्द बना रह सकता है।

यात्रा: कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं, जो बहुत लाभकारी सिद्ध होगी



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज भगवान श्रीविष्णु की पूजा अवश्य करे इस से आपको मन की शांती अवश्य मिलेगी । आज आप के जीवन की गहराई और अनुभव लोगों को सरप्राइज करेगा | प्रेमी की खुशी के लिए कोई उपहार उन्हें भेंट कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की प्राप्ती के लिए दिन सामान्य है | व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको करियर में नई कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में बडे अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फिर अपने क्रोध करने से बचें।

यात्रा: सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आपका दिन बहुत खुशहाल रहने वाला है। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। परिवार में विवाह योग्य अविवाहितों के विवाह की चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत आज होगी | अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको अपने मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते है। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें | कार्य क्षेत्र में दूसरों की सलाह सुनने के बदले अपनी क्षमता पर भरोसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी,प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी।

यात्रा: अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे | आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है | अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन सम्पत्ति में इजाफा होगा, इस के बारे में किसी भी जानकारी के प्रति सचेत रहें। जिस काम में आपने पैसा लगाया है, उस काम को पूरा होने में समय लग सकता है। आज आप अपनी रोजमर्रा के कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं, सावधान रहे | ऑफिशियल कार्यों में पूर्व किये गये प्रयासों का शानदार परिणाम मिलेगा |

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को जिन्हें अपने मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था उन्हें सुकून देने वाली खबर मिल सकती है।

यात्रा: वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें। बड़े बुजुर्गों की सेवा में लगे रहने से आपको उनका भरपुर आशीर्वाद और स्नेह मिलने वाला है। जीवनसाथी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। अपने प्रेमी से अगर विवाह करना चाहते हैं तो समय शुभ है। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने बलबूते पर ही कार्य क्षेत्र में निर्णय लें | नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखे |
स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य को कभी भी हल्के में न लें। यदि आप हाल ही में थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो यह आप पर निर्भर है कि आप अपनी जीवन शैली को बदलें।

यात्रा: आपमें से कुछ लोग आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए आप कोई संकल्प ले सकते है। घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। | आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी | नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहे।

स्वास्थ्य: आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट ले सकते है।

यात्रा: यात्रा करते समय सावधान रहे, किसी तरह का चालान या पैनल्टी लग सकती है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें इस से आपके मन को शकुन मिलेगा | जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा | आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा | बिज़नेस में आपको मनचाहे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों की मोबाइल शॉप है, आज का दिन उनके फायदेमंद रहेगा कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा | विद्यार्थियों के लिए दिन आराम वाला रहेगा |

स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

यात्रा: आज घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें | कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें | अपनी कमियों को दूसरों के समक्ष उजागर न होने दें | परिवार के किसी बडे सदस्य से लेक्चर सुनने को मिल सकता है। एक प्यारा जीवनसाथी पाने से आप खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करेंगे। प्रेमी से मतभेद हो सकता है परन्तु जल्द ही सम्बन्ध सामान्य हो जायेगे। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है | नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।

यात्रा: किसी काम के लिए की गयी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 2 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है । पुराने नकारात्मक मुद्दों को ना उठाकर वर्तमान में ध्यान केंद्रित रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त होगें। शादीशुदा जातक पैसे को लेकर थोडी बहस कर सकते है। आज आपका शुभ रंग जामुनी है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार और प्रयास कर सकते हैं | बिजनेस में धन संबंधी मामलों और योजनाओं को रूप देने के लिए अच्छा समय है। आज समय प्रबंधन का भी विशेष ध्यान रखना होगा | रचनात्मक रसों को प्रवाहित करें, और अपने काम के बारे में आश्वस्त महसूस करें।

स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव और शरीर में कहीं दर्द रहेगा, कसरत जरूर करें।

यात्रा: किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा।