19 April 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। विवाद की स्थिति में समझौता कर लें। प्रेम जीवन में बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आज मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें आप को लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे | कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। काम में परिवार जनों का सहयोग लेना आप के तनाव को कम करेगा। नौकरीपेशा स्त्रियों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।

स्वास्थ्य: इस समय एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं आपको तंग कर सकती हैं, बाकी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यात्रा: आज आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते है |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आज महिलाये नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकती हैं। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: धन लाभ के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है | विदेश के कारोबार से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। ऑफिस में अपने बॉस और सीनियर लोगों से सावधानीपूर्वक बात करें।

स्वास्थ्य: आज सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी रह सकती है |

यात्रा: विदेशी यात्रा के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ मिल सकते हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज भाग्य आपके पक्ष में नई उपलब्धियां प्रदान कर रहा है। जो आप करना या पाना चाह रहे थे, वो आज आपको सुलभ हो जाएगा। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में हर कार्य आराम से बिना परेशानी के पूर्ण होगा। अपने स्टाफ के साथ विनम्र स्वभाव के साथ पेश आएं।

स्वास्थ्य: दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे।

यात्रा: आज लंबी यात्राएं करने से बचें और सड़क पर सुरक्षित रहें। अपनी आँखें खुली रखें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज प्रेम में निकटता व गहराई आएगी जिस से आपका मन खुश रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्तर पर आपको झटके का सामना करना पड़ सकता है, हौसला बनाए रखें। खुद को प्रेरित रख कर आने वाले अवसर पर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी। प्लास्टिक का काम करने वालों की कमाई बढ़ेगी | आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी फायदा होगा।

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सजग रह कर आप बेवजह होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे।

यात्रा: यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपने हंसमुख स्वभाव से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जीवन आ रही छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करे। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आप लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन में वृद्धि होने की संभावना है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |

स्वास्थ्य: लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। बाजार की वस्तुओं का सेवन न करें |

यात्रा: आज एक रोमांचक यात्रा हो सकती है और आपको सुंदर स्थलों की सैर करा सकती है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आज आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई हो सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करे । जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा | आज आपका शुभ रंग केसरी है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखें |

यात्रा: समान विचारधारा वाले लोगों के साथ यात्रा करना मजेदार रहेगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है । परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। कारोबार के क्षेत्र में आपको कुछ नए सहयोगी मिल सकते हैं। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते है |

यात्रा: आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। समय रहते जरूरी कार्य पहले पूर्ण करें | जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखे | आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पहले का सारा नुकसान अब आप फायदे में परिवर्तित होता हुआ महसूस कर सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है , उद्दयम आगे बढा सकेंगे।नौकरीपेशा लोग अपने कार्य के प्रति समर्पित रहे जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं,प्रयास शुरु कर सकते है |

यात्रा: मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे | आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌।

स्वास्थ्य: यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है।

यात्रा: आज आपके द्वारा की जाने वाली कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज किस्मत का साथ आपको मिलेगा। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: बड़ी खरीदारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे | नौकरी के लिए इंटरव्यू में अपना सर्वश्रेष्ठ पक्ष दिखाएं।

स्वास्थ्य: तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।

यात्रा: रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें आज खीर का भोग लगाएं आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आध्यात्मिक तरक्की के बीच धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे | व्यापारी वर्ग को अपेक्षा से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है | ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छी इनकम होगी | जो लोग सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं, उनके प्रयत्नों को यश प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

यात्रा: यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 19 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है | बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दे | गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खुशनुमा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | व्यवसाय विस्तार संबंधी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा |

स्वास्थ्य: मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा।

यात्रा: दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।