11 August 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। परिवारिक कामों में आपके द्वारा हाथ बंटाए जाने पर बड़े बुजुर्ग सराहना करेंगे। आज आप किसी खास व्यक्ति के संग प्रेम के रिश्तों में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम में ही आपकी सफलता और लाभ की स्थिति छिपी हुई है | कारोबारियों के लिए आज सफलता का दिन है | युवाओं को जॉब संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में कठोर परिश्रम को देखकर बॉस प्रसन्न होंगे |

स्वास्थ्य: इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बरतना बिल्कुल भी उचित नहीं है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

यात्रा: अकेले यात्रा करने का विचार आपके मन आ सकता है | लेकिन किसी को साथ लेकर यात्रा करें |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए | किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के बल पर आगे बढ़ेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन का उपयोग सोच समझ कर करें | व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में चेस्ट इन्फेक्शन जैसी दिक्कतें सामने आ सकती है, ऐसे में अपना विशेष ध्यान रखें।

यात्रा: आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज वाहन चलाने से बचें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। नवविवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन में बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज सामान्य से अधिक धन लाभ होगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है | भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है | घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनायेंगे। काम में आपका फोकस बढ़ेगा |

स्वास्थ्य: पेट संबंधित तकलीफ में राहत मिल सकती है।

यात्रा: लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है | महिलाओ को अपने ससुराल पक्ष से कुछ शिकायतें रह सकती हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका शुभ रंग सफेद है | आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलजा सकते है | व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में माल स्टोर करने से बचना चाहिए | आज काम पर थोड़ा सा झटका लग सकता है। ऐसा भी नही की आप संभाल नहीं सकते।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी, प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी।

यात्रा: नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। परिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज के दिन गाय को दो रोटी जरूर खिलाए। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | व्यापारियों के लिए विदेशी स्थानों से आय के उत्तम योग बन रहे हैं। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे | सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकती है।

स्वास्थ्य: नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।

यात्रा: यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। उन लोगों सो दूर रहें जो लोगों की शारीरिक क्षमता को जज करते हैं और उनके लिए गलत सोचते हैं । पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। आपका जीवनसाथी आप को कोई अच्छी एडवाइज दे सकता है। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। व्यापारीयों के बाज़ार में नए शत्रु बन सकते हैं, सावधान रहें | होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को नौकरी के लिये कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है।

स्वास्थ्य: जिन लोगों के पैरों में यदि अक्सर दर्द रहता है तो फिर उनको कैल्शियम की जांच करा लेना चाहिए |

यात्रा: काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है ।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा | जीवन साथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं, और उन्हें प्यारी बातें बताएं। प्रेम के मामले में आपका जोश चरम सीमा पर हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी | आप प्रॉपर्टी का सेल या परचेज का काम कर सकते हैं | अपने बॉस और अपने सहकर्मियों को दिखाएं कि आप वास्तव में कितने मेहनती कार्यकर्ता हैं। आलोचना को दिल से न लें, बल्कि उससे सीखें।

स्वास्थ्य: तनाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव रह सकता है।

यात्रा: लम्बी यात्रा होने की वजह से थकान महसूस कर सकते है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के प्रति उकसाने से बचें | आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: अपने खर्च की योजना बनाएं और उस पर टिके रहने की कोशिश करें। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की स्पीड से काफी इम्प्रेस होंगे।

स्वास्थ्य: आपके आलसी रवैये के कारण मोटापा अनियंत्रित ढंग से बढ सकता है, समय रहते सतर्क हो जाएं।

यात्रा: किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है | अपने फ्री समय में अपने संपर्क सूत्रों के साथ फोन या मेल-मिलाप द्वारा कुछ सकारात्मक चर्चा हो सकती है। सिंगल राशि वाले जो डेटिंग कर रहे हैं, उन्हें आज अपनी डेट पर बहुत अच्छा नहीं लगेगा, बेहतर होगा कि आप रीशेड्यूल करें। आज जीवनसाथी आपकी ताकत बनेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको आर्थिक मामलों में भाग्‍य का साथ मिलेगा। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यवसायिक बातचीत का उत्तम नतीजा मिल सकता है | काम संबंधित बातें मन के अनुसार प्रगति दिखाने लगेगी जिसकी वजह से करियर संबंधित समाधान महसूस होगा।

स्वास्थ्य: अगर आप बीमार है तो अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए ।

यात्रा: यात्रा के दौरान अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। तथा समय पर दवाइयां लेते रहे।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। अविवाहित को विवाह संबंधित निर्णय शुरुआत में अपनाना कठिन लग सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गोल्ड में निवेश करने के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज कुछ कमी हो सकती है।

यात्रा: आज वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। घरेलू मामले में अचानक बढी जिम्मेदारियों का बोझ निपटाने में कोई आपकी मदद कर सकता है। नवविवाहित जातक रोमांस पूर्ण समय व्यतीत करने वाले हैं। अविवाहित जातक शादी के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती है व्यापार में आज दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें।

स्वास्थ्य: भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें | आपके कुछ पुराने छुपे रोग फिर से उभर सकते हैं, सावधान रहे।

यात्रा: अंतिम समय में यात्रा की योजना अधर में लटक सकती है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 11 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। किसी व्यक्ति को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी बात का घमंड ना करें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आपके प्रेम भरे व्यवहार के कारण प्रेमी आपकी तरफ आकर्षित होगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अगर आप किसी तरह का बडा लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय अवश्य ले आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों का धीमा पडा कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा | नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।

स्वास्थ्य: आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

यात्रा: जो लोग किसी धार्मिक मकसद से किसी तीर्थस्थल पर गए हैं उनके मन को काफी सुकून मिलेगा।