26 August 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज दिन बहुत ही सुकून भरा व्यतीत होगा। अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ भी शेयर ना करें, चाहे वो आपका कितना ही खास मित्र क्यों ना हो। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: धन लाभ के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है | नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आप में से कुछ लोग शेप में वापस आने के लिए बेहद जूनून दिखाने वाले हैं। कुछ लोगों को गैस और एसिडिटी की तकलीफ अधिक हो सकती है।

यात्रा: आज आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं | अगर घर से बाहर जा रहे है तो घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें | अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आज आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आमदनी बढने की शुरुआत हो रही है, वित्तीय स्तर में फिर से मजबूती की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर अटके कामकाज दोबारा शुरू हो सकेंगे | आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

स्वास्थ्य: शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। कुछ लोगों का अत्यधिक गुस्सा करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

यात्रा: यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें |



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उत्तम है। लोगों के साथ संबंधों को सुधारते समय आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोच-विचार करने की आवश्यकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके द्वारा रखे गए रिलेशनशिप से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकारा जा सकता है। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। कोर्ट-कचहरी के काम से दूर रहें |

स्वास्थ्य: आज आप खुद को फीट और तरोताजा महसूस करेंगे। जिन लोगों को शुगर की बीमारी है वह नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी होगी।

यात्रा: अगर आप आराम से यात्रा करना चाहते हैं तो लंबी यात्रा के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जजमेंट सुनकर व्यक्तित्व बदलने की जरुरत नहीं। रात के समय दोस्तों से मुलाकात हो सकती है | यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आज आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आज आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। ऑनलाइन कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है |

स्वास्थ्य: आज आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

यात्रा: अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज भाग्य में प्रबलता रहेगी। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें | अपनी वस्तुओं को संभाल कर रखे | किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा | रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन धन समृद्धि बढ़ेगी | प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। बिजनेस में आप द्वारा जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है, सावधान रहे | कुछ लोगों को मनचाही नौकरी ना मिलने की वजह से उदासीनता महसूस होगी ।

स्वास्थ्य: विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहे और मेडिटेशन करें।

यात्रा: परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहे। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे | आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। ऑफिस में महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालने पड़ सकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌।

स्वास्थ्य: घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

यात्रा: आज वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपको जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है | किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यवसाय संबंधित पेपर्स तथा फाइलों को सुव्यवस्थित रखें। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें |
स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: अस्त-व्यस्त दिनचर्या का आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहे |

यात्रा: महमानों के साथ किसी अच्छी जगह की यात्रा पर जाने की संभावना नजर आ रही है, जमकर मस्ती करेंगे।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है | संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दे | परिवार में किसी को सुधारने का जिम्मा आप खुद उठा सकते हैं | जीवनसाथी आज आपको कोई नया उपहार दे सकते है | अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। बिजनेस में सावधानी रखने से आपकी समस्या कम हो सकती है। किसी कर्मचारी द्वारा आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। जो काम आपको अब तक आसान लग रहा था उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं।

स्वास्थ्य: आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है।

यात्रा: आज यातायात में सावधान रहें।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा | आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए ऑयली खाने से बचना चाहिए ।

यात्रा: यात्रा पर जाते समय राहुकाल को देख कर निकले |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे | भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजनाएं भी बना सकते हैं | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। कोई सहकर्मी आज आपके साथ फ्लर्ट कर सकता है। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा |स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तौर तरीके अपनाएं।

यात्रा: आज आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। शॉपिंग वगैरह करते समय लापरवाही ना करें कोई आपको ठग सकता है | महिलाएं रसोई घर में काम करते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: धन के मामले में आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। एग्रीकल्चर से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आज ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है।

स्वास्थ्य: शांति की परम अनुभूति के लिए आज एक आराम योग सत्र या कुछ ध्यान करने पर विचार करें।

यात्रा: यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 26 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं | आज आपका शुभ रंग पिंक है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इस से आपकी काबिलियत और मजबूत होगी।

स्वास्थ्य: पेट दर्द तथा सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकता हैं।

यात्रा: किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।