24 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका साथी एक आदर्श जीवनसाथी के रूप में आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज आप काफी रोमांटिक होते हुए नजर आएंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज कर्ज देने की स्थिति से बचें । किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नेटवर्किंग व सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में लोग आपके काम और मेहनत की कद्र करेंगे। विद्यार्थियों को आलस्य के चलते पढ़ाई से मन भटक सकता है |

स्वास्थ्य: आप बाहर के खानपान से आज दूर रहें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

यात्रा: किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। कुछ लोग किसी टूरिस्ट प्लैस पर घूमने जा सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। किसी पर अत्यधिक विश्वास ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा | रिलेशनशिप से संबंधित बातों में प्रगति होती हुई नजर आएगी। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज कम मेहनत में भी अधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे है | अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीद सकते है। किसी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि बिल्कुल ना लें।

स्वास्थ्य: आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।

यात्रा: लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।




gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते है जिन पर कटौती संभव नहीं होगा। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। सिंगल लोग तुला राशि वालों का ध्यान आकर्षित करेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है | कार्यक्षेत्र में बुद्धि और ज्ञान से आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी |

यात्रा: आज घर से बाहर निकलते समय सुरक्षा का ध्यान रखें | कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने का होगा | कुछ लोग किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। परिवार का कोई करीबी रिश्तेदार आज विशेष तौर पर आपसे मिलने घर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आय और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है | किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देने से लाभ होगा। आपको अपने कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी |

स्वास्थ्य: आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते है | बाहर का ऑयली खाने से बचें।

यात्रा: आज दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा |



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | घर पर ज़िम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। आपका अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकतें हैं | आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज बेवजह के खर्चों को टालने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें | विदेश संबंधित कार्यों में प्रगति दिखेगी। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। सरकारी नौकरी में है तो किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना लें, कोई इंक्वायरी हो सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर पहले से बीमार हैं तो सावधानी बरतें | कुछ लोगों को शरीर में ढीलापन महशूस होगा।

यात्रा: परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। बिना जोखिम उठाए कुछ भी नहीं मिलता, जिस मौके से आप डरते थे, उसका लाभ उठाएं | आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बनी रहेगी | लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। जीवनसाथी का आकर्षण आपको उसकी तरफ खींचेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के व्यय का भी योग बना हुआ है | जिन लोगों का कारोबार बंद पडा हैं उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा | जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

स्वास्थ्य: बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं।

यात्रा: यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढाव पर नजर बनाए रखें।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा | आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: कुछ लोगों को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करना होगी। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है | आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आज आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा |

स्वास्थ्य: बदले मौसम के कारण हुई सर्दी से निपटने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित होगा।

यात्रा: जल्द ही किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, उसके प्रति आभारी होंगे जिसने जाने का इंतजाम किया।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा । परिवार में होने वाली किसी कार्यक्रम को लेकर आपकी व्यस्तता बढने की उम्मीद है। आज आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे | नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जीवनसाथी से बातचीत के दौरान ज्यादा गुस्सा करने से बचें। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटने का प्रयास करें। व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति अच्छी रहेगी। कारोबार में नये एग्रीमेंट मिल सकते हैं। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्य का लाभ कोई और ले सकता है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्रोध करने से बचें और सुबह धूप का सेवन करें।

यात्रा: अगर आपकी कोई यात्रा जल्द होने वाली है तो आज आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप शिवपुराण का पाठ करें आपके लिए लाभदायक रहेगा | पिता की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है | जीवन साथी के साथ थोडी नोकझोंक हो सकती है | प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है | नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है | जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी | ऑफिस की राजनीति से जितना हो सके दूर रहने का प्रयास करे।

स्वास्थ्य: नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

यात्रा: आज अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे | आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आज आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी | आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर उचित मुनाफा कमाएंगे। नया बिजनेस शुरु करने का अनुकूल मौका है,धीरे धीरे इसे और बढाया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको को कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

स्वास्थ्य: कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें।

यात्रा: वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा | किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मज़ा आएगा। आज आपका शुभ रंग बादामी है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसा बढाने का जरिया तलाशने वालों को बहुत हद तक सफलता मिल जाने की उम्मीद है । बिजनैस में स्ट्रैटेजी बना कर काम करना होगा | कार्य क्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर पहले से बीमार हैं तो सावधानी बरतें |

यात्रा: किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 24 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज ग्रहों के खास संयोग से आपका दिन शुभ होने जा रहा है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। गलत राह पर ले जाने वाले लोगों से सावधान रहे | जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशनुमा समय मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं | बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। व्यवसाय में कुछ आधुनिक तकनीको को शामिल कर सकते हैं | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना है। इसके लिए अपना खानपान व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

यात्रा: अगर आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह एक अद्भुत यात्रा होगी। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा।