30 March 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें इस से आपके मन को शकुन मिलेगा | जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा | आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में दोस्‍तों का साथ मिलने से खुशी होगी। व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसाय गतिविधियों में लापरवाही ना करें। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है | नौकरी में किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है।

यात्रा: मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है | आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आज आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। आज बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए बेसन के मिष्ठान्न बांटें आपके लिए लाभदायक रहेगा | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी | पारिवारिक बिजनेस में आज भाई व बहन के सहयोग ले सकते है यह सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा । संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है | नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करें।

यात्रा: कुछ लोगों शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा | घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। रात्रि के समय कीर्तन में जा सकते है इस दौरान आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आज अपने प्रेमी के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचने वाले हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है | नयी संपत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी इच्छा के अनुरूप कार्यों की प्राप्ति होगी।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का समय निर्धारित करने की आवश्यकता है।

यात्रा: अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विज्ञापन देखकर वस्तु खरीदने से बचें | अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अगर आप नवमी पर कन्या पूजन कर रहे है तो शुभ मुहूर्त में करे आपके लिए शुभ रहेगा | आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें | कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है | नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है | पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | हेल्दी खाना खाने की आदत आपको बहुत सारी बीमारियों से दूर रख सकता है।

यात्रा: नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आप विष्णु सहस्त्र नाम स्तोत्र का पाठ करें आपके लिए लाभकारी होगा। किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। अच्छे लोगों की संगति से आपको फायदा मिल सकता है। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आप लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आय से अधिक धन का व्यय आर्थिक संकट पैदा कर सकता है | व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएगी, अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत पर ध्यान देना है | आज आपको नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपने किसी करीबी जानकार के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: खान पान संतुलित रहने से आप कई छोटी छोटी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आज सिगरेट और शराब से दूर रहें।

यात्रा: आज आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती है | किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। आज किसी मंदिर में जाकर माता के दर्शन करें, आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा | अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में सफल हो सकते है। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीज़ें आसान कर सकता है।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें।

यात्रा: यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | किसी भी प्रकार की भावनाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सिंगल राशि वालों को अपने सपनों का साथी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। आज मां सिद्धिदात्री की उपासना करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लापरवाही न करें। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धूल-मिट्टी वाली जगह पर जाने से परहेज करें।

यात्रा: दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे।




scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन कन्याओं का आशीर्वाद लें, आपका मान-सम्मान में बढोतरी होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार मे जिनका व्यापार ऑफ लाइन है उनको को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिऐ | इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है |

यात्रा: अपने किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज मां सिद्धिदात्री को चने का भोग लगाये आपकी मनोकामनाये जल्दी ही पूरी होगी | आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका पैसों से संबंधित बातों पर अधिक ध्यान बना रहेगा। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य: शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है।

यात्रा: किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं | आप में से कुछ अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें सकते है। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। विवाहित दम्पत्ति सतर्क रहें अचानक खर्चा आ सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी । आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ धन खर्च कर सकते है | वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: लो बीपी शुगर होने के कारण थकान महसूस हो सकती है।

यात्रा: यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए एक रोमांचक समय आने वाला है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को आज बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें | आज मां सिद्धिदात्री को मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते है | माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी | आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: सुनिश्चित करें कि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन के साथ अधिक मात्रा में नहीं जाये। आज अपना ख्याल रखें।

यात्रा: बिजनेसमेन को लिए आज बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 30 March ( मार्च ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें | किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा | रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने घर जीवन में सुख शांति से रहेंगे | आज माता सिद्धिदात्री मन्त्र का 11 बार जप करे, आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरते | सोने में निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा।

स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।

यात्रा: किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। कुछ लोग किसी टूरिस्ट प्लैस पर घूमने जा सकते हैं।