29 May 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज शिव मंदिर में शिव ताडंव का जाप करें। कुछ लोग ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वालों अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें | व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें।

स्वास्थ्य: मौसम का ध्यान रखे सर्दी जुकाम हो सकता है |

यात्रा: लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज मित्रों की सलाह भाग्य उदय दायक साबित होगी। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। अपने विचारों पर ही दृढ़ रहे, दुसरों की बातों में नहीं आये। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आप किसी संस्था से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा | तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी।

स्वास्थ्य: गर्मी की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।

यात्रा: यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं |



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपके लिए तुलसी की पूजा करना शुभ रहेगा। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें | किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा | पुराने फर्नीचर्स को बदलने की सोच सकते हैं। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक रूप से, आप अंततः स्थिरता और सुरक्षा के स्थान पर हैं। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय कर सकते है | आपको व्यवसाय से संबंधित ईमेल प्राप्त होगा। आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं | किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधान रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य: जीवन शैली में अनुशासन की कमी के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है

यात्रा: प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। आप किसी धार्मिक स्थान पर कुछ राशि दान करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए कल का दिन उत्तम है | नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को पैर दर्द और थकान महसूस हो सकती हैं।

यात्रा: किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। अपनी सुस्ती और समय पालन की कमी से आप अपना नुकसान भी कर सकते है, सावधान रहे | आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में नए प्रेम संबंधो की पहल से खुशी मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं | आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दे | व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

स्वास्थ्य: ज्यादा तनाव लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है, सावधान रहे।

यात्रा: अपने स्थानीय पार्क में टहलना दूर की यात्रा के समान ही फायदेमंद हो सकता है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन कुछ नया सिखाने वाला रहेगा। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आज आपको बेहद खुशी मिलने वाली है | घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है,रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आज आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। आपके मकान, प्लॉट को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है |

स्वास्थ्य: थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रह सकती है।

यात्रा: आज दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा |



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | लोगों की भूलों को नजरअंदाज करें | परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचे । आज आपका शुभ रंग हल्का लाल है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: धन का उपयोग सोच समझ कर करें | व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा | कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। यदि आपको अवसाद या चिंता की समस्या है, और आपको लगता है कि यह ज्यादा हो रहा है, तो अपने चिकित्सक को फोन करने में संकोच न करें।

यात्रा: आज आप अपने किसी दोस्त के साथ ड्राइव पर जाने का आनंद लेने वाले हैं।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें | घर में किसी के साथ कुछ शेयर करने का मन करेगा | माताएं आज अपने बच्चो को कुछ नया सिखाएंगी। एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक रूप से कोई अच्छा समाचार सुनने के लिए मिल सकता है | बिजनेस में सफलता के लिए स्वार्थी होना जरूरी है। कुछ लोग नए प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में कोई ऑफर आये तो बहुत सावधानी से निर्णय ले | अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है |

स्वास्थ्य: अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें।

यात्रा: किसी काम के लिए विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय थोडी सावधानी रखे। साथी के साथ उत्तम खानपान का आनन्द लेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आज आपका शुभ अंक 10 है |

व्यापार/नौकरी: आज बीते दिनों किए गए कठोर परिश्रम का लाभ मिल सकता है | आपमें से कुछ लोग अपनी पुरानी संपत्ति बेचकर कोई नया लेने का विचार कर सकते हैं | व्यापार में परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी। क्लाइंट को दिए गए शब्द का पालन करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।

स्वास्थ्य: अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

यात्रा: यदि आप यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी टिकट बुक करने का प्रयास करें। इस तरह आप बहुत सारा पैसा बचा रहे हैं।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा | घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। माताएं अपने बच्चों को मोरल स्टोरी सुनाये। विवाह संबंधी बातें अचानक से आगे बढ़ने लगेंगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार में आंख बंद कर भरोसा करना घातक हो सकता है | जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। ऑफिस में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी न करें |

स्वास्थ्य: अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।

यात्रा: आपमें से कुछ लोग आज अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले | व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए |

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को जिन्हें अपने मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था उन्हें सुकून देने वाली खबर मिल सकती है।

यात्रा: अनावश्यक देरी से बचने के लिए वाहन के पेपर सही से रखें।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 29 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे | बिजनेस में किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से फायदेमंद ऑर्डर मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन उत्तम है ।

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

यात्रा: आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।