20 September 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है | अनजान लोगों से दूरी बनाकर रहें। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है, की जीवन में धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। शादीशुदा जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। अपने प्रियजन से बात करते समय गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखना होगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें | व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।

यात्रा: छोटी यात्राओं से भी लाभ प्राप्त करने की स्थिति बनी हुई है |



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। किसी पुरानी कार के अच्छे दाम मिलने की संभावना है। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे | प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा | आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम, वायरल आदि रह सकता है। बेहतर होगा कि अधिकतर समय घर में रहकर आराम ही करें।

यात्रा: अपनी प्रॉपर्टी देखने के मकसद से आज शहर से बाहर के इलाके का भ्रमण करने जा सकते है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं | रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते है।

स्वास्थ्य: आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा।

यात्रा: विदेश जाने की सोच रहे लोगों को वीज़ा के लिए इंतज़ार करना होगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा | किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के बल पर आगे बढ़ेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आप करियर के लिहाज से समृद्ध हो रहे हैं और अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। अनावश्यक खर्च की अधिकता पर रोक लगाये | व्यवसायियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। काम की जगह प्राप्त हुए स्थान को बरकरार रखने के लिए अनुशासन रखने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें।

यात्रा: शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है, इस पर विचार करेंगे।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज बुधदेव की प्रसन्नता के लिए गणेशजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। समाज तथा निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी। कुछ लोग पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। प्रेमी जोडों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श दिन है। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है | गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा |

स्वास्थ्य: लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।

यात्रा: मानसिक थकान को दूर करने के लिए आज आप कहीं लंबे ड्राइव पर जा सकते हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी के साथ बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में बातचीत हो सकती है | बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें | विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है |

स्वास्थ्य: अनेक प्रयासों के बाद भी पुरानी बीमारी को ठीक करने में वक्त लग सकता है।

यात्रा: आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें | पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें | नए शादीशुदा जोड़ों को कई बातों के लिए सामंजस्य करके चलने की जरुरत होगी। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखे | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। कार्य क्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन आपको गुस्से पर नियंत्रण लाना जरुरी है।

यात्रा: किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें | ज्यादा घमंड नही करे नही तो नुकसान आप को ही है | आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आज आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। व्यवसायिक भरोसेमंद पार्टियों द्वारा नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और कार्य को लेकर उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा |

स्वास्थ्य: सेहत और सुंदरता बरकरार रखने के लिए हल्का व्यायाम और उचित डाइट जरुरी है।

यात्रा: यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। अपने शहर के किसी नए पार्क की यात्रा करे |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उतम रहने वाला है। छात्रों को किसी मशहूर संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन आज रोमांटिक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: नया बैंक अकाउंट खोलने के आज का दिन शुभ है । आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें | कुछ लोगों को किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

स्वास्थ्य: भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें | किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है।

यात्रा: दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करने वाले हैं, यादगार अनुभव रहने की उम्मीद है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। किसी व्यक्ति को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी बात का घमंड ना करें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आपके प्रेम भरे व्यवहार के कारण प्रेमी आपकी तरफ आकर्षित होगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं | आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी |

स्वास्थ्य: भूख ना लगने तथा अपच की शिकायत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। आपको अपने सोने के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है।

यात्रा: आज कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। अपने मन की किसी ईच्छा को लेकर परिवार में बातचीत कर सकते हैं। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आपका भाग्यशाली रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज अधिक लाभ के लालच में हानि भी उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें | कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। व्यापारियों को नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए | जब तक कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। कुछ लोगों रक्त संबंधी कोई इंफेक्शन होने की आशंका है।

यात्रा: आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय दिशाशूल का परिहार कर के निकले |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 20 September ( सितंबर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | प्रेम संबंध के विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक रूप से, आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

स्वास्थ्य: सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक तकलीफ नहीं होगी।

यात्रा: यात्रा के लिए विदेश जाने में आ रही कोई रुकावट दूर हो सकती है। ।