16 December 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा | आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें।

यात्रा: अपनों के साथ यात्रा करने के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय आपको अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखना होगा।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन सुबह से व्यस्तता दिखाई देगी | आज कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से जीवन के प्रति और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।  आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन दुकानदारों के लिए लाभदायक साबित होगा। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है | कुछ कुछ नया करते रहने से आपको मानसिक तौर पर रिचार्ज मिलता रहेगा। नौकरी करते हैं तो ऑफिस की राजनीति का शिकार न हो | सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा।

यात्रा: यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बहुत समझदारी से चलने का है। छात्र अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। किसी गलत योजना में धन ना लगाएं नहीं तो फस सकता हैं | आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे । जिन लोगों की आज छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

यात्रा: अपने स्थानीय पार्क में टहलना दूर की यात्रा के समान ही फायदेमंद हो सकता है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। आप किसी धार्मिक स्थान पर कुछ राशि दान करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे | व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है |

स्वास्थ्य: संतुलित आहार आपके अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा |

यात्रा: गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है |



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा | शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामले में आपके लिए मिलाजुला रहेगा | व्यापार में आज कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं । विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं | साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: सक्रिय रहने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है | चाय कॉफी या मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

यात्रा: जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे है । मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज प्रेम संबंधों में जिद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्तर पर संतोषजनक स्थिति में रहेंगे | अपने व्यवसाय से संबंधित नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। बढी हुए जिम्मेदारी को जिस तरह आप निभा रहे उससे सीनियर्स काफी प्रभावित होंगे। युवाओं को अपने किसी मनपसंद कार्य के पूरा होने से सुकून रहेगा। कला के क्षेत्र में करियर बनाने वाले इच्छुक लोगों अच्छा ऑफर मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। अपनी आंखो का खास ख्याल रखने की जरुरत है, समय समय पर पानी से साफ करें।

यात्रा: सही तैयारी के साथ निकलने से लंबी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी |



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बुजुर्ग महिलाओं को प्रसन्न रखकर उनका आशीर्वाद ले आपके लिए लाभदायक रहेगा। जिस तरह से आपने खुद को बनाए रखा है दूसरे लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी | गारमेंट का काम करने वालों को सतर्कता रखनी होगी, नुकसान हो सकता है | अपने बॉस और अपने सहकर्मियों को दिखाएं कि आप वास्तव में कितने मेहनती कार्यकर्ता हैं। आलोचना को दिल से न लें, बल्कि उससे सीखें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपको कमर में दर्द है तो दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें।

यात्रा: ऑफिशियल यात्रा करने से पहले लाभ-हानि पर जरूर विचार कर ले।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करें आपके लिए अच्छा रहेगा | किसी बात को लेकर क्रोध ना दिखाएं | यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए | आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें | सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं | आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दे | व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

स्वास्थ्य: थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

यात्रा: सुनिश्चित करें कि, यदि आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो आप अपने द्वारा बनाई गई नई यादों पर नज़र रखें। तस्वीरें लें और वीडियो बनाएं। उनका बहुत मतलब होगा।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कुछ लोग पार्टी की तैयारी में बिजी रहेंगे। कुछ दिनों से आप जो भी करने का सोच रहे हैं आज उसे कर डाले। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। वैवाहिक जोड़ो के लिए के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

स्वास्थ्य: चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें।

यात्रा: जल्द ही आपको ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपके किसी पुराने काम की सराहना होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इस को कम करने में इष्ट देव की आराधना सहायक रहेगी। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मज़ा आएगा। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है | व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होने की संभावना है | काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा | कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए ऑयली खाने से बचना चाहिए ।

यात्रा: गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें, हेलमेट का प्रयोग करें आपके लिए अच्छा रहेगा।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आप अपने पार्टनर के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। प्रेमी के साथ कुछ ख़ुश-नुमा पल आप बिता सकेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन आने के साधन बनेंगे परंतु साथ ही खर्चों की स्थितियां भी बनी रहेगी। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा | प्रॉपर्टी का बंटवारा होने के फैसले से संतुष्ट रहने के संकते हैं। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। आज आपको नौकरी में किसी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा |

स्वास्थ्य: एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान बहुत ही संयमित रखें।

यात्रा: किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 16 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन संध्या का समय मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा | अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। अपने लोगों के बीच में खुशी का माहौल आपके तनाव को कम करेगा । आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे | प्रेम पाटर्नर के संग आज आनन्द लेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी | आप प्रॉपर्टी का सेल या परचेज का काम कर सकते हैं | किसी नए व्यवसाय में निवेश से लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया लाने की कोशिश करें। नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट ले | बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है |

यात्रा: आज के दिन वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।