9 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयांगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी खूबियों को जान पाएंगे और उनका इस्तेमाल कर पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को महत्व पूर्ण अथॉरिटी मिलने से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।

स्वास्थ्य: घर के बड़े-बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

यात्रा: आज अगर आप बहुत दूर की यात्रा कर रहे हैं तो मौसम पर नज़र रखें।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। परिवार के लोगों के साथ अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवन साथी का दिल जीतने के लिए काफी है। रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप पहले से बहुत बेहतर कर रहे हैं। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें | व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें |

स्वास्थ्य: कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

यात्रा: यात्रा के प्रति आपका लगाव किसी खूबसूरत यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। बस प्रवाह के साथ चलें और जीवन की अनियमितताओं का आनंद लें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा | महिलाये किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान रह सकती है। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी | शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावट ख़त्म हो सकती है | ऑफिस में कार्य करते समय कुछ गलती हो सकती है, थोड़ा सचेत रहें।

स्वास्थ्य: आज आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है।

यात्रा: उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आज आपको थका हुआ महसूस कराएगी।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। गृहणियां घर के बजट को सराहनीय ढंग से संतुलित करने में कामयाब होंगी। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन आने के साधन बनेंगे परंतु साथ ही खर्चों की स्थितियां भी बनी रहेगी। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा | प्रॉपर्टी का बंटवारा होने के फैसले से संतुष्ट रहने के संकते हैं। बिजनेस में नई संभावनाएं मिलेंगी। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी। आज आपको नौकरी में किसी कर्मचारी से तनाव मिल सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें।

यात्रा: आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने का मौका मिलेगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज अपने आप को उत्साही लोगों से घेरें, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें | शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे | प्रियतम के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है | आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा |

यात्रा: आज आप अपने किसी दोस्त के साथ ड्राइव पर जाने का आनंद लेने वाले हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है, सावधान रहे। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है | आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं | ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें |

स्वास्थ्य: दूषित खान पान की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।

यात्रा: आज वाहन के प्रयोग से सावधानी बरते, कोई चालान कट सकता है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी | अपने घर में कुछ बदलाव करने का सोच सकते है। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें | परिवार में किसी पात्र व्यक्ति की शादी तय होने की संभावना है। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज इनकम के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है | आज अपनी प्रतिभा का उपयोग जमकर कार्यक्षेत्र में करेंगे | प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है।

स्वास्थ्य: बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है।

यात्रा: युवाओं को घर से बाहर निकलते समय सावधान रहना चाहिए, साथ ही यातायात नियमों का पालन करना होगा |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: धन की बचत को घर में लागू करने की आवश्यकता है | आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे । पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। काम की जगह लचीलापन दिखाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है।

यात्रा: आज यातायात में सावधान रहें।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप संतान के भविष्य से संबंधित फैसला ले सकते हैं | घर-गृहस्थ की समस्या धैर्य के साथ सुलझाने में कामयाब होंगे | आज अपने पार्टनर से अपने भविष्य के बारे में बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपका शुभ रंग गोल्डन है | आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम के अनुसार धन की प्राप्ति होगी | संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है | व्यवसाय में बहुत अधिक गंभीरता से काम करें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की बॉस आज तारीफ करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: नशा और धूम्रपान से दूर रहेंगे तो आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

यात्रा: अपने परिवार के साथ में पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है और इससे ही आप अच्छा महसूस करेंगे।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अच्छा रहेगा । अपने किसी शत्रु से बातचीत करते समय अपने मन के राज नहीं खोले | सिंगल लोगों को आज अकेले रहने में मजा आएगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज अधिक लोभ से दूर रहें | व्यापारियों को बड़ी डील करते हुए सतर्क रहना होगा | स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों का दिन लाभदायक रहेगा | बेरोजगार लोगों को आज जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है ।

स्वास्थ्य: आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें।

यात्रा: यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका साथी एक आदर्श जीवनसाथी के रूप में आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज आप काफी रोमांटिक होते हुए नजर आएंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा | इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस अभी मंद ही रहेंगे। आप किसी काम में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए कुछ नया करेंगे। सरकारी काम से जुड़े हुए लोगों की काम की जगह बदलने के कारण थोडी नकारात्मक महसूस हो सक्ती है।

स्वास्थ्य: लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है।

यात्रा: आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज वाहन चलाने से बचें।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 9 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है | व्यर्थ की बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में ना आने दे। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। आज आपको अपने लव मेट से अच्छा सपोर्ट देखने को मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज गलत ढ़ग से धन की कमाने की कोशिश न करें | किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। आपको किसी पुराने सहकर्मी से कुछ सलाह मिल सकती है और उन्हें ध्यान से सुनें क्योंकि यह निकट भविष्य में बहुत उपयोगी होगी। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है|

स्वास्थ्य: बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है, सावधान रहें |

यात्रा: आज दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं |