1 November 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा | उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं | अपने स्वभाव को सरल व मधुर बनाकर रखें। आज जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिज़नेस में आपके द्वारा किये गए प्रयास रंग ला सकते हैं। काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है |

स्वास्थ्य: नई और स्वस्थ आदतों को अपनाने की कोशिश करें। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं।

यात्रा: यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढाव पर नजर बनाए रखें।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी | ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं | इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे। कुछ लोग को शरीर में हुए इंफेक्शन की वजह से तकलीफ हो सकती है।

यात्रा: आज के दिन आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। किसी के घर जाने का निमंत्रण आ सकता हैं | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। पाटर्नर को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं | बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में कुछ योजनाओं को लागू करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य: गैस और कब्जियत जैसी दिक्कत रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

यात्रा: कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, लेकिन इससे आपको काफी परेशानी भी हो सकती है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। सिंगल राशि वाले डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी वित्तीय स्तिथि अच्छी रहेगी। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए | आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आज, महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें।

स्वास्थ्य: आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।

यात्रा: जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने पर जाने का अवसर पाकर आप बेहद रोमांचित महसूस करने वाले हैं।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। आज आपके जीवनसाथी आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: यदि वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज परिवार के लोगों की सहमति आपको प्राप्त हो सकती है | बिजनेस संबंधित कोई लंबित पड़ा सरकारी मामला हल हो सकता है। नए लोगों के साथ जुड़ते समय सिर्फ काम से संबंधित बातों की चर्चा करें। नौकरी में सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे।

स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहे।

यात्रा: लगातार चलने वाली यात्रा से ब्रेक लेकर आप खुद को थकान से राहत दे पाएंगे।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने पिता के आदर्शों पर चले | आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें | बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं | कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों को दुसरी कम्पनी से अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है |

स्वास्थ्य: आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

यात्रा: छोटी-छोटी परेशानियां आपकी यात्रा में बाधा डाल सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला वाला है। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। भाईचारे पर आपका पूरा जोर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपके लिए तरक्की के नए दरवाजे खुल सकते हैं, आत्मविश्वास बनाऐ रखे | खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है | आज अपनी प्रतिभा का उपयोग जमकर कार्यक्षेत्र में करेंगे | सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा परिवर्तन मिल सकता।

स्वास्थ्य: सेहत के लिए उठाए गए सटिक कदम का जल्द ही असर दिखने लगेगा, उत्साहित रहेंगे।

यात्रा: किसी बड़े पर्यटक स्थल पर जाकर घर के लिए कोई जरुरी सामान खरीद सकते हैं।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: इस समय भाग्य और ग्रह स्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में है। आपको सलाह दी जाती है की बिजली की चीजों में सावधानी बरते | घर परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्य होने के योग हैं | विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम पाटर्नर से आज मुलाकात हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है | नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है | खानपान से जुड़े व्यवसाय में शुद्धता का ध्यान रखें | किसी भी नये काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय मशविरा कर ले अच्छा रहेगा। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी |

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें।

यात्रा: किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आज दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी राशि के स्वामी के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी | स्कूल के किसी समारोह के लिए चयन होना गर्व की बात होगी। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है । अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। पदोन्नति प्राप्त करना आपके दिमाग में है मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

स्वास्थ्य: शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी।

यात्रा: यात्राओं से मनोवांछित और सुखद परिणाम प्राप्त होंगें ।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें | स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। क्राकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की अच्छी इनकम होगी | दूसरों की बातों में आकर अपने निर्णय बदल सकते हैं | मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है |

स्वास्थ्य: बदलते वातावरण का असर बच्चों की सेहत पर हो सकता है, सावधान रहे।

यात्रा: जल्द ही आपको ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। अपनी इम्पोर्टेन्ट चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है | किसी समस्या से आपको राहत मिलने सकती है | जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे | रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है। आज ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

यात्रा: छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 1 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। अपने घर का बजट अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर बनाएंगे। अपने लव पार्टनर को व्यस्तता के कारण समय नहीं दे पाएंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। कारोबार में आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते है | नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी |

यात्रा: किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है।