2 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है | बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दे | गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खुशनुमा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी | व्यापार को और बढ़ाने के लिए दूसरों से उधार लेकर व्यापार ना बढ़ाएं। आप प्रॉपर्टी का सेल या परचेज का काम कर सकते हैं | कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया लाने की कोशिश करें। ऑफिस में कोई कर्मचारी आपका फायदा उठा सकता है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे।

यात्रा: आज आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं | शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे | युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: संबंधों से लाभ मिलने की स्थिति बन सकती है | अपना बिजनेस बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं या फिर कोई नया उद्योग भी शुरू कर सकते हैं। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। नौकरी की इच्छा रखने वालों को परिचित व्यक्ति से नौकरी का अवसर मिल सकता है।

स्वास्थ्य: अगर आपके शरीर में दर्द या थकान रहती है तो आपक कैल्शियम की जांच करानी चाहिऐ ।

यात्रा: कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आज घर में कोई नई चीज भी खरीदकर ला सकते हैं | समाज तथा निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं। प्रेमी जोडों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श दिन है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको समय की कीमत आपको पहचाननी होगी | अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है । ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें | जो लोग डिजाइनर है उनकी डिजाईन की आज तारीफ होगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, योग करें,फायदा मिलेगा। |

यात्रा: लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है, सावधान रहे। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले | कॉस्मेटिक्स का बिजनेस करते हैं तो आपको आमदनी होगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा |

स्वास्थ्य: स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

यात्रा: आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है,इसे लेकर रोमांचित रहेंगे |



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । महिलाएं रसोई घर से छोटे बच्चों को दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज इनकम अच्छी होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा | नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है। परीक्षा का सैंपल पेपर हल करना आने वाले पेपर के पैटर्न से अवगत कराएगा इसे नजरअंदाज न करें।

स्वास्थ्य: अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए,परेशानी से बचे रहेंगे, अधिक मीठा और तले हुए पदार्थों का सेवन करने से बचे।

यात्रा: वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहने की जरुरत है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि ला सकता है | दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के बच्चों के साथ वक्त बिताना आपके आपसी रिश्ते को मजबूत कर सकता है। आज का दिन कपल्स के लिए रोमांस से लबरेज रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। आज आपका शुभ रंग महरून है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।

स्वास्थ्य: कम चलने फिरने की वजह से आपका वजन बढने की संभावना है।

यात्रा: जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा ।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा | जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लोन लेने की योजना बना सकते हैं | कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं | कुछ लोगों का राजकीय क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी में ईगो की वजह से आपका कोई काम बिगड़ सकता है, सावधान रहे |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। ज्यादा एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

यात्रा: यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहे।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा | आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। सिंगल अपने लिए जीवनसाथी खोजने की जिम्मेदारी घर वालों को दे सकते हैं। विवाहित जातको को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे । पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। जिन लोगों की आज छुट्टी है वह कार्यक्षेत्र के तनाव को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: आप में से कुछ लोग शेप में वापस आने के लिए बेहद जूनून दिखाने वाले हैं। कुछ लोगों को गैस और एसिडिटी की तकलीफ अधिक हो सकती है।

यात्रा: आज यात्रा करते समय सावधान रहे |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं | यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें | आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ तना-तनी से बचकर रहने की सलाह है | आज अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी |

यात्रा: यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। किसी से मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लें आपके लिए अच्छा रहेगा | आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आपका प्रिय आपको दिल की गहराइयों से प्यार देगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी इनकम में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है | बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा | आज मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे | नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा।

स्वास्थ्य: यूरिन संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं, इससे बचने के लिए पानी अधिक पीएं।

यात्रा: यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको विशेष ध्यान रखना होगा।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका मन कुछ अशांत रह सकता है | आज भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। अपने नेतृत्व के गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में आपके मूड से पार्टनर का मूड बनेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है | कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। ऑफिस के कामकाज में फोकस बढ़ाएं, सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें |

स्वास्थ्य: सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए |

यात्रा: किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 2 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज सूर्य देव को जल अर्पित करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। रिश्तेदार या दोस्त मिलकर आज आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। आज फिर आपके रिश्ते में रोमांस भी देखने को मिलेगा हल्के खर्चे होंगे। पति--पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है | व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है |

स्वास्थ्य: खाने पीने की लापरवाही से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है,परहेज की जरुरत है |

यात्रा: परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय झगड़ा करने से बचें।