15 June 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी | महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं | रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है | व्यापारी हैं तो ग्राहकों के साथ विन्रमता रखे | नौकरीपेशा से जुड़े लोगों दिमाग में कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहे। 

स्वास्थ्य: कम चलने फिरने की वजह से आपका वजन बढने की संभावना है।

यात्रा: किसी दुसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे है । मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज प्रेम संबंधों में जिद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज किया गया कार्य धन लाभ के लिए सफल होगा | कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है | कार्य क्षेत्र में जब तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से अच्छी सलाह मिल सकती है |

स्वास्थ्य: विटामिन सी के साथ अधिक भोजन करें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहे और मेडिटेशन करें।

यात्रा: आज लंबी यात्राएं करने से बचें और सड़क पर सुरक्षित रहें। अपनी आँखें खुली रखें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं | अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा | आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन प्रदायक दिवस है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारी बंधु अपने बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखे |
स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: सुनिश्चित करें कि आप उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन के साथ अधिक मात्रा में नहीं जाये। आज अपना ख्याल रखें।

यात्रा: साइकिल चलाने के शौकीन लोग सड़क मार्ग पर निकलते समय सावधान रहें।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है । पुराने नकारात्मक मुद्दों को ना उठाकर वर्तमान में ध्यान केंद्रित रखें। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त होगें। शादीशुदा जातक पैसे को लेकर थोडी बहस कर सकते है। आज आपका शुभ रंग स्लेटी है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। यदि आपके व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा | आज आप ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे | जॉब स्विच करना चाह रहे हैं तो अच्छे ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिखेगा। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करे |

यात्रा: लंबे समय से पेंडिंग पड़े ट्रिप को पूरा करने का प्लान करेंगे, करीबी लोगों के साथ जा सकते हैं।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । घर की व्यस्तता की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम छोड़ सकते हैं | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय बेहतरीन सफलता हासिल कर सकते है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |

स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा |

यात्रा: शहर से बाहर कहीं घूमने जाना आपको तरोताजा कर सकता है, इस पर विचार करेंगे।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं | आज आप अपने साथी के प्रति अतिरिक्त दयालु बनना चाहते हैं। उनके साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें | सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे | मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। काम में परिवार जनों का सहयोग लेना आप के तनाव को कम करेगा। नौकरीपेशा लोगों की जॉब सुचारु रूप से चलती रहेगी।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | कुछ लोगों की गर्मी की वजह से तबियत अचानक खराब हो सकती है।

यात्रा: आप में से कुछ लोग किसी अन्य शहर में रहने वाले दादा दादी से मिलने जा सकते हैं।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। अपने वाहन की सर्विस पर ध्यान दें। अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें। उस प्यार को फिर से स्थापित करें जो आप एक दूसरे के प्रति महसूस करते हैं। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे | प्रेमी अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा | कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें | लॉ क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्राप्त होने वाले अवसर को स्वीकार करें।

स्वास्थ्य: आज नशे के सेवन से दूर रहें | एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें।

यात्रा: आप में से कुछ लोग आज एक रोमांचक यात्रा प्लान कर सकते हैं, जल्द ही जा सकेंगे।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन जीवन में आशा की नई किरण लेकर आएगा | किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के बल पर आगे बढ़ेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन दुकानदारों के लिए लाभदायक साबित होगा। आर्थिक मामलों में पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है | नौकरी करने वालों के पैसों में कटौती हो सकती है। अपनी रचनात्मक गतिविधियों में तेजी बढ़ाये |

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा।

यात्रा: कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पौधे की पूजा करें | यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें | विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते है | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज आपका शुभ रंग बादामी है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर रहेगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें | अगर आपका कार्य किसी विदेशी स्रोतों से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ मिल सकता है। युवाओं को मिल रही जिम्मेदारी के कारण नए स्किल्स को बढ़ावा देना संभव होगा।

स्वास्थ्य: आज जंक फूड और नॉनवेज खाने से बचें बीमार पड़ सकते हैं।

यात्रा: आज जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेगे। यदि आपका निर्णय दूसरों के सुझाव पर निर्भर है, तो लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आज आपका शुभ अंक 5 है | 

व्यापार/नौकरी: आज आप अपने ज्ञान का बाखूबी प्रयोग कर पाएंगे | ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है । नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास ना करें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है |

स्वास्थ्य: कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है, सावधान रहे।

यात्रा: बिजनेसमेन को लिए आज बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें | क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाए | प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन केले का दान करें आपके लिए लाभदायक रहेगा | आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज भविष्य को ध्यान में रखकर छोटी पूंजी का निवेश कर सकते हैं | संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें | बिजनेस कर रहे लोगों को आज तेजी से काम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य: यदि आप धूम्रपान करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है |

यात्रा: आज किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 15 June ( जून ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी को खाने पर आमंत्रित करने से खुशी मिलेगी। आपके दबंग व्यवहार के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज घर में कोई नई चीज भी खरीदकर ला सकते हैं | यदि आपके व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा | आज आप ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे | अपने सहकर्मियों को थोड़ा बेहतर तरीके से जानने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

स्वास्थ्य: लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है |

यात्रा: वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।