5 August 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे | आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन का निवेश करते समय में सावधानी बरतें | व्यावसायिक उपक्रमों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें | ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें | पेपर्स तथा फाइलों को सुव्यवस्थित रखें।

स्वास्थ्य: शरीर में बढ़ रहा असंतुलन किस कारण की वजह से है, यह जानने पर ध्यान देना होगा।

यात्रा: आज आप सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं ।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। कर्मचारियों के साथ मीटिंग करने से उचित परिणाम सामने आएंगे।

स्वास्थ्य: गर्मी से बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहे।

यात्रा: आपका आवागमन कई बार थकाऊ महसूस कर सकता है। पॉडकास्ट या कुछ नया संगीत डाउनलोड करें और यात्रा की सराहना करें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी की संभावना है। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी अनअपेक्षित स्त्रोत से आमदनी होने की वजह से आर्थिक स्तर ऊंचा होगा। व्यापारिक गतिविधि को कानूनू पचड़ों में न फंसने दे अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। सहकर्मी आपको किसी ऐसी चीज़ में शामिल करने की कोशिश कर सकते है जो आप नहीं चाहते।

स्वास्थ्य: आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। यह निश्चित रूप से आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

यात्रा: किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज कुछ लोग बहुत समय बाद अच्छा महसूस करेंगे। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को अपनी तरफ़ खींचेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने से जीवनसाथी आपसे खुश होंगे | अगर आप सिंगल हैं तो खुद को बाहर निकालने में शर्माएं नहीं। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक लाभ के साथ आपको मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में चल रहे प्रयास आपके सफल होंगे | काम से संबंधित बढ़ाए हुए प्रयत्नों के कारण बड़ा लाभ होगा। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है |

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें।

यात्रा: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें | कोई व्यक्ति आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में कुछ नया सीखने को मिल सकता है | व्यवसायिक कार्य समय अनुसार पूर्ण होते जाएंगे। स्टेशनरी से संबंधित कारोबार करने वालों को अधिक लाभ होने की संभावना है | इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपको कमर में दर्द है तो दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें।

यात्रा: आज का दिन यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है | आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी | मां की कही हुई बातों को सर्वोपरि रखें, आप के लिए अच्छा होगा | अपने साथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे | आज आपका शुभ रंग आसमानी है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज कम मेहनत में भी अधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे है | अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीद सकते है। किसी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि बिल्कुल ना लें।

स्वास्थ्य: पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है।

यात्रा: आज की जाने वाली यात्रा कठिन हो सकती है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है | ऐसे किसी बात का समर्थन ना करें जिससे आप सहमत ना हों। गृहणियों को घर में अत्यधिक कार्य रह सकता है, इसलिए बिल्कुल आलस्य न करें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक दशा में अच्छा बदलाव आएगा। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन अच्छे दर में बिक सकती है । नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच-समझ लें।

स्वास्थ्य: अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहे।

यात्रा: मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा | उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं | परिजन आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आज जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज गुप्त तरीकों से आपके पास धन आने की संभावना रहेगी। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज कुछ अच्छे शेयर खरीद सकते है | बिजनेस संबंधित छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।

स्वास्थ्य: काम की व्यस्तता अधिक होने से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

यात्रा: किसी को वाहन न चलाने दे वाहन स्वयं ड्राइव करें |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करगे। दूसरों की बातों में आने से परेशानी आ सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें | बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं | क्रोकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है |

स्वास्थ्य: बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं।

यात्रा: आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन शनि देव के मंत्रों का जाप करें आपके लिए अच्छा रहेगा | घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन नए ऑर्डर तथा पेमेंट कलेक्ट करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला लेने से बचें। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात हो सकती है। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांति और सुकून दायक रहेगा।

स्वास्थ्य: थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है।

यात्रा: समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं | आप परिवार के साथ कुछ समय बिता पाएंगे। भावुकता में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, सावधान रहे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कुछ अंतरंग पलों को साथ बिताएंगे। आज आपका शुभ अंक 10 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है | आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस समय आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

यात्रा: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल प्रयोग ना करें, सावधान रहे।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 5 August ( अगस्त ) 2024

निजी जीवन: आज हनुमान मन्दिर में सिंदूर और तेल अर्पिण करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें। चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है | बच्चों की एजुकेशन से संबंधित बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं।

स्वास्थ्य: आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें |

यात्रा: ज़रूरी यात्रा सम्भव है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।