20 December 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बना कर रखिए | आज आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं है वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे | सोने चांदी के कारोबारीयों को अच्छा लाभ होगा | आज आपके पास कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है |

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को बढ़ती सर्दी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

यात्रा: आज आपको यात्रा के दौरान उन प्रश्नों का उत्तर मिल सकता है जिनकी तलाश थी।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज भगवान गनेश की पूजा अवश्य करें | छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करे | परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी आपके ताकत बनेगा | अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली रंग बैंगनी है | आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की प्राप्ती के लिए दिन सामान्य है | व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको करियर में नई कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में बडे अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें |

स्वास्थ्य: थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

यात्रा: परिवार के साथ नई कार से घूमने जा सकते हैं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। पिता के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। लव मेट्स पर भरोसा करें लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते न खराब करें । आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज धीरे धीरे बढने वाली आमदनी आपको आर्थिक स्तर पर मजबूत बना सकती है। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं | प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें।

स्वास्थ्य: बढ़ते हुए वजन को लेकर अलर्ट रहें | आज आराम करने की पूरी कोशिश करें |

यात्रा: यात्रा के लिहाज से आज का दिन आपके अनुकूल है,बिजनेस ट्रिप प्लान कर सकते हैं।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज किसी काम में आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। परिवार के लिए भी समय देना पेशेवर काम के बराबर महत्व रखता है। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। अपने प्रेम संबंध में दूसरे की बात नहीं करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज परिश्रम में ही आपकी सफलता और लाभ की स्थिति छिपी हुई है | कारोबारियों के लिए आज सफलता का दिन है | युवाओं को जॉब संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कंप्यूटर फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। अपने डर की वजह से महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकता है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड सकता है |

यात्रा: बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घुमते रहने का विचार सही नहीं होगा।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे | गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा | किसी कार्य को पूरा करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह ले सकते है। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को पैर दर्द और थकान महसूस हो सकती हैं।

यात्रा: आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी छोटे बच्चे द्वारा कही गई बात पूरे दिन खुशी देती रहेगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है | शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता सकता है। छोटे व्यापारियों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे | बाजार की स्थिति को समझने में सफलता प्राप्त करेंगे | आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत ही सरल है, कड़ी मेहनत करो और लोगों से अच्छा बर्ताव करो।

स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना है। इसके लिए अपना खानपान व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

यात्रा: यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आज आपको बेहद खुशी मिलने वाली है | घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है,रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण है | आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं |

स्वास्थ्य: किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें।

यात्रा: वाहन का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है | बच्चों की जरूरतों को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दे | गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान खुशनुमा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर रहेगी। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें | व्यवसायिक स्तर पर आपका दबदबा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजों को ठीक करने के मौके पर दोबारा आपको प्राप्त हो सकता हैं | युवाओं को मिल रही जिम्मेदारी के कारण नए स्किल्स को बढ़ावा देना संभव होगा।

स्वास्थ्य: आज गैस संबंधी समस्याएं हो सकती है।।

यात्रा: लगातार चलने वाली यात्रा से ब्रेक लेकर आप खुद को थकान से राहत दे पाएंगे।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज गणेशजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। खुद के सपनों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी | आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा | आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। धन और नौकरी के अवसरों के मामले में आपके लिए कुछ नए और दिलचस्प विकास हो सकते हैं, कोशिश करें और उनका लाभ उठाएं। आज आपको कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को बाल टूटने की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है |

यात्रा: परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। आज मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन कर्ज आदि से दूर रहें | आय को अतिरिक्त जगह निवेश कर सकते है | व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

स्वास्थ्य: आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट लेने वाले हैं।

यात्रा: आज किसी यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में हर कार्य आराम से बिना परेशानी के पूर्ण होगा। अपने स्टाफ के साथ विनम्र स्वभाव के साथ पेश आएं।

स्वास्थ्य: मौसम में होने वाले तेज बदलाव से आपको सेहत को बचाकर रखना होगा।

यात्रा: अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। विदेश यात्रा की योजना बनाने के संकेत मिल रहे हैं।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 20 December ( दिसम्बर ) 2024

निजी जीवन: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन बिताने वाले प्यार के मामले में लकी रहेंगे। जीवन साथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा खर्च न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है | इस समय चल रहे व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी। काम से संबंधित बातों में मित्र द्वारा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। काम टालने की आदत आपको नुकसान दे सकती है।

स्वास्थ्य: मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है।

यात्रा: ड्राइविंग सीखने वाले लोग आज वाहन चलाने की हिम्मत दिखा सकते हैं, लेकिन अपने पास समझदार ड्राइवर को रखे।