2 February 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। सभी के साथ बनाकर रखें आपके लिए अच्छा होगा | मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है, सावधान रहें। जीवन साथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधो में उतावलापन आपके रिश्तें को खराब कर सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप आर्थिक मामलों में समझदारी रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामकाज को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। आज कार्य क्षेत्र में केवल वही करें जो आपको सही लगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं |

स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें।

यात्रा: उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आज आपको थका हुआ महसूस कराएगी।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | किसी करीबी मित्र की बात दिल पर लग सकती है | कामों में अधिक उलझे रहने की वजह से परिवार के लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं | जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन कमाने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं । व्यवसाय में अपने उत्पादन की क्वालिटी में सुधार की जरूरत है | रिस्क प्रवृत्ति संबंधित कामों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। बॉस को आपकी क्षमता और महत्व का अनुमान होने वाला है, सराहना हो सकती है।

स्वास्थ्य: अधिक खाने और उच्च कैलोरी आहार से बचने की जरूरत है।

यात्रा: कही जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें अच्छा रहेगा।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। महिलाये घर को सजाने के अलावा बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान दें। आज आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है | आज आपका साथी किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपका साथ देगा। आपका लव पार्टनर आपकी सराहना कर सकता है। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन कर्ज आदि से दूर रहें | व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर लेने की कोशिश न करें तो अच्छा रहेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

स्वास्थ्य: आज आपके लिए गहन कार्य करने की अनुशंसा नहीं की जाती है। आप मांसपेशियों में खिंचाव या मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने के उच्च जोखिम में हैं, इसलिए ऐसी किसी भी चीज़ से बचें जो इसका कारण हो सकती है।

यात्रा: कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, पर कार चलाते समय सावधान रहे |



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते है। घर के बुजुर्ग व्यक्ति या स्त्री के द्वारा आपको अपने प्रश्नों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपको अपने साथी के करीब रहने और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सख्त जरूरत महसूस होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आपकी वित्तीय स्थिति बहुत स्थिर है, इसे इस तरह बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है जिसकी आपने अपेक्षा भी न की होगी। समय अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में खोयी हुई लोकप्रियता फिर से हासिल कर पाएंगे।

स्वास्थ्य: बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा।

यात्रा: वाहन चलाते समय भी अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए एक नई समझ लेकर आयेगा | दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर प्यार दिखाएंगे | प्यार में दिखावा करने से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है, सावधान रहे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: कोई नजदीकी व्यक्ति ही विश्वासघात कर आपके धन को चुरा सकता है, सावधान रहें | व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे | मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें | आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है | अपने बॉस या अपने सहकर्मियों के बारे में बुरा न बोलें क्योंकि इससे आपको परेशानी ही होगी।

स्वास्थ्य: नियमित वॉक ना करने का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है |

यात्रा: यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है । पुराने नकारात्मक मुद्दों को ना उठाकर वर्तमान में ध्यान केंद्रित रखें। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त होगें। शादीशुदा जातक पैसे को लेकर थोडी बहस कर सकते है। आज आपका शुभ रंग जामुनी है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज समय की कीमत आपको पहचाननी होगी | अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है । काम को अपनी क्षमता अनुसार ना कर पाना, आपको दुखी कर सकता है| आपको ऑफिस में बड़ों की बातों को सुनना और समझना होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।

यात्रा: आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें |



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। जो बातें आपने की ही नहीं, उनके लिए आपको दोषी ठहराया जा सकता है, सावधान रहे। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। गायत्री मंत्र का जाप करे मन को शांति मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें | आपको व्यवसाय से संबंधित एक बहुत ही रोचक और सूचनात्मक कॉल प्राप्त हो सकती है जो निकट भविष्य में बहुत काम आएगी। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

स्वास्थ्य: अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको ऑयली खाने से बचना चाहिए। ठंडी हवा एवं ठंडे वातावरण से बचें।

यात्रा: यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल है, वाहन सावधानी से चलाये।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बनी रहेगी हो सके तो लक्ष्मीजी का पूजन करे । किसी करीबी की बुरी आदतों के चलते चिंता हो सकती है | आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में से संतुष्ट नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ें। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य: खाने पीने को लेकर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रख पाना नुकसान देने वाला है। यदि आप धूम्रपान करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है |

यात्रा: आपनी मानसिक अवस्था और सेहत को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बहुत समझदारी से चलने का है। छात्र अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग काला है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज लाभ की स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें | कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | आपने हाथों में जिन कार्यों की जिम्मेदारी ले रखी है, उन्हें समय और वादे के मुताबिक पूरा करने का प्रयास करें |

स्वास्थ्य: पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रह सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन करे।

यात्रा: किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर सड़क मार्ग से जाना अच्छा विकल्प होगा।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। गृहिणियों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया हैं। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा | प्रेम जीवन के लिए समय बेहतर नज़र आ रहा है। आज आपका भाग्यशाली रंग बैंगनी है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | कारोबार में छोटी मोटी परेशानियां आ सकती हैं | राजकीय क्षेत्र में भी आज आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य: शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। कुछ लोगों का अत्यधिक गुस्सा करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

यात्रा: छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है | मां की किसी इच्छा को पूरा करने में सफल रह सकते है। आपको किसी जरूरी काम में पड़ोसियों का सहयोग भी मिल सकता है। जीवनसाथी से अपने दिल की बातों को शेयर करें | आप में से कुछ लोगों को आज पूरा दिन अपने प्रेमी के साथ रहने का अवसर मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक मामलों में आय व्यय को लेकर संतुलित कहा जा सकता है | व्यापारियों में आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है | कारोबार में आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं छोड़नी है। नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।

स्वास्थ्य: आज यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें |

यात्रा: कुछ लोग परिवार या दोस्त के साथ ट्रिप प्लान कर सकते है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 2 February ( फ़रवरी ) 2024

निजी जीवन: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। पाटर्नर को खुश करने के कोशिश कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा ना करें और सारे फैसले खुद ही लें। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करे |

स्वास्थ्य: अपने स्वास्थ्य को कभी भी हल्के में न लें। हार्ट डिजीज तथा डायबिटीज जैसी परेशानियों के प्रति सावधान रहें।

यात्रा: आज आपको अधिक सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं जानें की सलाह दी जाती है।