10 May 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके व्यक्तिगत मामलों में तेजी आयेगी । किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदे | परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा | प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज शेयर बाजार में पैसा लगा रखा हैं तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं, तो कोशिश में लगे रहें। विवाहित दम्पत्ति मिल कर नये कारोबार की रूप रेखा बना सकते हैं। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें।

स्वास्थ्य: बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है।

यात्रा: छोटी-छोटी परेशानियां आपकी यात्रा में बाधा डाल सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके ग्रह की स्थिति उत्तम बनी हुई है। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। आज ध्यान रहे किस के सामने क्या और कैसे बोलना है। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। सिंगल राशि वाले बहुत खुश महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी अवश्य सुनिश्चित कर लें। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। अगर आप कोई ऐसा काम कर रहे हैं जिसे करना आपको पसंद है तो यह समय आपके लिए स्वर्ग जैसा रहेगा।

स्वास्थ्य: अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहे।

यात्रा: आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें |



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। नए संबंध से आपका भाग्य चमकेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, इसके बजाय आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज किसी बाहरी स्तोत्र से हुई आमदनी के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा | आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे | एकाउंट्स से संबंधित जॉब करने वालों के लिए दिन शुभ है |

स्वास्थ्य: बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।

यात्रा: जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफर यादगार रहने वाला है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा | अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। टेन्ट हाउस वालों को आज अच्छा लाभ होगा । कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा | युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: लो बीपी के कारण शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।

यात्रा: आज कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है, वह लाभदायक रहेगी।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज सभी सितारे आपके पक्ष में है | अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे | आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन कर्ज देने की स्थिति से बचें | व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है | मीडिया से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे | विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम पर ध्यान दें | रोजमर्रा के कामों को निपटाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है |

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। महिलाएं किसी तरह के इंफेक्शन की वजह से परेशान रह सकती हैं।

यात्रा: किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | प्रेम संबंधों में मर्यादा का उचित ध्यान रखे। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें | आपका कोई मित्र आपको उच्च स्तर की शारीरिक व्यायाम प्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

यात्रा: कहीं घूमने जाने का स्थान बुद्धिमानी से चुनें।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। आप छोटी बातों की बजाय आज कुछ बड़ा करने का प्रयास करें। किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे | आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा | अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें | काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा।

यात्रा: आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कुछ लोग पार्टी की तैयारी में बिजी रहेंगे। कुछ दिनों से आप जो भी करने का सोच रहे हैं आज उसे कर डाले। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। वैवाहिक जोड़ो के लिए के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज ग्रह नक्षत्रों की चाल की वजह से धन लाभ होगा | किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी | नौकरी में बॉस या किसी अधिकारी के साथ कहासुनी हो सकती है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा ।

यात्रा: आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए हर मामलों में उत्तम रहने वाला है। किसी को खाने पर आमंत्रित करने से खुशी मिलेगी। आपके दबंग व्यवहार के कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, सावधान रहे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से भी बचें। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसायिक व्यवस्था में सुधार आएगा। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। |

स्वास्थ्य: घर में किसी बुजुर्ग या माता-पिता की सेहत को लेकर जरूर टेंशन हो सकती है।

यात्रा: आज अगर आप बहुत दूर की यात्रा कर रहे हैं तो मौसम पर नज़र रखें।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा | आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता हैं, सावधान रहे। प्रेमी के संग रिश्ते और मधुर हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज अहंकार से दूर रहे हैं, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है | व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको सतर्क रहना होगा | भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। शिक्षकों के लिए दिन उर्जा से भर पूर्ण रहने वाला है।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को बढ़ती गर्मी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

यात्रा: अगर आप लम्बी दूरी की यात्रा कर रहे है तो दिशाशूल का परिहार कर के यात्रा करे, आप के लिए अच्छा रहेगा |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा | परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी | आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। आज प्रेमी पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए यह दिन सबसे ख़ास दिनों में से एक रह सकता है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा | यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी।

स्वास्थ्य: अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। कोशिश करें कि आज ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खाएं।

यात्रा: ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 10 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कामों में अधिक उलझे रहने की वजह से परिवार के लोग अकेलापन महसूस कर सकते हैं | शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा खर्च न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है | खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है।

स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें।

यात्रा: परिवार के लोगों के साथ की गई यात्रा आपको मानसिक समाधान देगी।