3 May 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से दरार आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब होंगे | मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, सावधान रहे। आपको विदेशों से शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल सकता है |

स्वास्थ्य: अपनी आंखों का आज विशेष ख्याल रखना होगा, ज्यादा देर तक लैपटॉप मोबाइल से चिपके रहना हानिकारक होगा।

यात्रा: किसी नई जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं | परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। । प्रेम की स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज दिल और दिमाग का संतुलन बनाने में सफल रहे तो लाभ की स्थिति बन सकती है | बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं।

स्वास्थ्य: परिवार में आपके विचार को महत्व नहीं दिए जाने से मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है।

यात्रा: शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। घर से माता का आशीर्वाद लेकर निकलें आपके साथ अच्छा होगा। मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं | वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: छाती में कुछ दर्द अथवा कफ जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।

यात्रा: परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने का विचार किया जाएगा।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें | शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे | प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। व्यापार में आज आपको अक्समात बदलाव करना पड सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है।

स्वास्थ्य: आप वास्तव में ठीक से नहीं खा रहे हैं और आप इसके परिणाम महसूस करने लगे हैं। खानपान की आदत में बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

यात्रा: आज की जाने वाली यात्रा कठिन हो सकती है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आप सुबह गणेश जी की वंदना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की ज़रुरत है। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं । प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है | कार्यक्षेत्र में बुद्धि और ज्ञान से आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते है |

स्वास्थ्य: आप स्वभाव से थोड़े अनाड़ी हैं, इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि दिन के अंत में आपको कुछ खरोंच आ सकती है, सावधान रहे।

यात्रा: आज का दिन यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है ।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा | आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। अपने एक्स्ट्रा अफेयर को आज कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है | आज आपका शुभ रंग सफेद है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है | नयी संपत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी इच्छा के अनुरूप कार्यों की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।

यात्रा: वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें, सावधान रहे।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा | परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। समाज तथा नैतिकता से जुड़े मसलों पर आप ध्यान देंगे। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। टाइम टेबिल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है |

यात्रा: गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है ।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी राशि के स्वामी के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी | शाम का समय परिवार के साथ पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन प्रदायक दिवस है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारी बंधु अपने बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखे |
स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी बीपी की वजह से महसूस हो सकती है।

यात्रा: जो लोग कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा ।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अंदर से अच्छा महसूस करते हैं क्योंकि चीजें आपके हिसाब से चलती रहेगी। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती है | किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इस से आपकी काबिलियत और मजबूत होगी।

स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहे। कुछ लोग मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

यात्रा: आपके द्वारा की गई कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | खुद की प्रगति के साथ परिवार के लोगों की प्रगति के बारे में भी सोच-विचार किया जाएगा। जीवनसाथी के साथ दिन प्यार भरा रहने वाला है। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी। आज गणेश जी को दुर्वा चढायें आपके लिए लाभकारी होगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में बड़ी डीलो को फाइनल करने में काफी समय लग सकता है | नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी पूरा करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

यात्रा: नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें | जीवन साथी गुस्से में आकर कुछ गलत बोल सकता है। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन संबंधित मामलों में लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं। आज कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध होने का योग है। लोन में देरी के कारण कोई प्रॉप्रर्टी हाथ से निकल सकती है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

यात्रा: यात्रा के दौरान शार्ट कट लेने से बचना हितकर होगा, लेकिन कठिनाई होने की संभावना है।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 3 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने फालतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम मे सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है| आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए खास है। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ध्यान रखें। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है | छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों का दायरा बढ़ाएं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दे।

स्वास्थ्य: अपने खान पान में दालें अधिक शामिल करे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यात्रा: अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।