25 July 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं | अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं। घर में वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आपने किसी संपत्ति के लेनदेन का मन बनाया है, तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपकी व्यवसायिक योजनाएं लीक होने से कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। जिन युवाओं ने नई नौकरी के लिए आवेदन भरा है उनको कंपनी की ओर से कॉल आ सकती है |

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।

यात्रा: आज यात्रा करते समय अधिक चौकना रहने की जरूरत है | आप समय और फिजूलखर्ची से पीड़ित हो सकते हैं।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके बिगड़े हुए काम फिर से बनने लगेंगे | कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा | जीवन साथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं, और उन्हें प्यारी बातें बताएं। प्रेम के मामले में आपका जोश चरम सीमा पर हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से विचार कर ले | जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ होगा | जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा।

स्वास्थ्य: शरीर के खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है।

यात्रा: गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। दूसरों को जो भी आप सीख देते है उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। किसी की कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी | पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय संबंधी गतिविधियां मध्यम रहेंगी। नया कार्य शुरू करने से पहले मां लक्ष्मी की आराधना करे आपके लिए शुभ रहेगा | नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी पूरा करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।

यात्रा: आज शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसा बढाने का जरिया तलाशने वालों को बहुत हद तक सफलता मिल जाने की उम्मीद है। बिजनैस में स्ट्रैटेजी बना कर काम करना होगा | कार्य क्षेत्र में छोटी सी छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।

स्वास्थ्य: शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें। बच्चों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें, बिगड़ सकती है |

यात्रा: बिजनेस ट्रिप पर भले ही अपेक्षित सफलता न मिले लेकिन फिर भी उसका फायदा होगा। आज वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है | आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। महिलाओं को आज अपने लिए आवाज उठाने की जरूरत है | शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। राजनिती क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन पैर दर्द और कमर दर्द सता सकता है।

यात्रा: वाहन चलाते समय सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा पर निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा | आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। व्यापार में आज लाभ की स्थिति बनी हुई है | किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में आज वृद्ध लोग लापरवाही बिल्कुल न करें |

यात्रा: किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपने जो रास्ता चुना है, उस पर चलते रहें | आज सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें, उनकी तलाश करें और उन्हें भुनाने की कोशिश करें | आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज रोमांटिक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा | यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी।

स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी को कायम रखने की कोशिश करें। आज आप जो करते हैं उसमें सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है |

यात्रा: उस यात्रा की योजना बनाना शुरू करें जिसे आप टाल रहे हैं।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी हो सकती हैं। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी | आपको सलाह दी जाती है की समय रहते अपनी बुरी संगत को बदलें | आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामलें मे मिलाजुला रहेगा | फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिलेगी | आपको बिजनेस में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं | बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: आप बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। आज ही किसी थेरेपिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मिलें। यह आपको कुछ भावनाओं को संसाधित करने में मदद करेगा।

यात्रा: आज किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। कुछ लोगों की किसी नई जगह जाकर बसने की इच्छा जल्द पूरी होने वाली है। आज आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है। बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है | यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है ।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।

यात्रा: आज आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको दूसरों की खातिर कुछ त्याग करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं | जिन लोगों की शादी में अड़चने आ रही हैं वह अब दूर होती दिख रही है | वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | बिजनेस संबंधी लोन लेने की इच्छा है, तो पूरी हो सकती है। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है | गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा |

स्वास्थ्य: लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है |

यात्रा: कुछ लोग आज कहीं घूमने फिरने के बदले घर में आराम करने को महत्व दे सकते हैं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन बिताने वाले प्यार के मामले में लकी रहेंगे। जीवन साथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय बेहतरीन सफलता हासिल कर सकते है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |

स्वास्थ्य: स्वस्थ रहेंगे लेकिन कुछ लोगों के शरीर में दर्द बना रह सकता है।

यात्रा: सायंकाल के समय आज आपको अक्समात किसी सूचना को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 25 July ( जुलाई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपका कोई भाई बहन घर वापसी करके आपको सरप्राइज कर सकता है | घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है, रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। यह आपके भविष्य को प्रतिबिंबित करने वाला है। आज आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है | नौकरी कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

यात्रा: रोचक सहयात्री के मिल जाने से प्लाइट का लंबा सफर आनंददायक बन सकता है।