24 May 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आप सुबह गणेश जी की वंदना करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। महिलाएं रसोई घर से छोटे बच्चों को दूर रखें। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा | कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें | लॉ क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य: आज अपने शरीर के प्रति दयालु रहें और अच्छा खाएं। कुछ लोगों को सिर में भारीपन और आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

यात्रा: सड़क पर वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है,अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें | किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी | प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर थोड़े गंभीर होंगे। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। किसी काम को करने से पहले नियमों को अच्छे से जान लें | कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है |

स्वास्थ्य: शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें।

यात्रा: जिन लोगों ने अपनी नई कार ली है वह परिवार के लोगों को शहर के आस पास की जगह घुमाने ले जा सकते है वह उन के लिए रोमांचक रहेगा।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । महिलाएं रसोई घर से छोटे बच्चों को दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें | जुआ, सट्टा जैसे गलत कार्यों में रुचि ना लें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है | नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है |

स्वास्थ्य: जीवन शैली में अनुशासन की कमी के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है

यात्रा: वाहन चलाते समय सावधानी बरते |



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव अवश्य रखें।

यात्रा: भावनाओं में बहकर वरिष्ठ लोग कोई लंबी यात्रा करने से बचें।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है | संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | नवविवाहित आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | आज अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को गर्दन और कंधे में जकड़न और दर्द महसूस हो सकता है।

यात्रा: अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। आज आप किसी व्यापारिक समारोह में भी जा सकते है |



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। पुरानी गलतियों की माफी मांगने का यह सही समय है | अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज मिलने वालों अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें | व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें।

स्वास्थ्य: खून से संबंधित बीमारी दूर करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे |

यात्रा: आज सेहत अच्छी रहने के कारण आप कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज गणेशजी की पूजा अर्चना करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। अगर वाहन लेने संबंधी योजना बना रहे हैं तो समय उचित है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचे। परिवार के किसी नौजवान की शादी तय होने की संभावना है | इस राशि के विवाहित जातक अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन में तनाव से दूर रहें और पार्टनर की बातों को अहमियत दें। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। बिजनेस संबंधी आपकी कोशिशों और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है, आप बेझिझक आगे बढें | ऑफिस के कामकाज में फोकस बढ़ाएं, सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें |

स्वास्थ्य: मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम से अपना बचाव करें। ।<यातायात br/>यात्रा:

यात्रा: यदि आप यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी टिकट बुक करने का प्रयास करें। इस तरह आप बहुत सारा पैसा बचा रहे हैं।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज धन के मामलें में भाग्य आपका बहुत साथ देगा | अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। महिला मित्र से सावधान रहने की आवश्यकता है | आज आप किसी खास व्यक्ति के संग प्रेम के रिश्तों में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आप करियर के लिहाज से समृद्ध हो रहे हैं और अपने पैसे का अधिकतम लाभ उठा रहे हैं। व्यवसायियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। काम की जगह प्राप्त हुए स्थान को बरकरार रखने के लिए अनुशासन रखने की जरूरत है। नौकरी में अपनी योग्यता पर विश्वास रखें |

स्वास्थ्य: सिर दर्द की समस्या रह सकती हैं। बाहरी खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

यात्रा: किसी खूबसूरत जगह घूमने जाना सुकूनभरा साबित होगा।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। महिलाएं अपने आत्मसम्मान के लिए लड़े | शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी कमाई होने के संकेत हैं | व्यापार करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है | किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल नाम बरतें।

यात्रा: जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महिलायें घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी। आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हो। यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। आज आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है | आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा।

स्वास्थ्य: मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

यात्रा: लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है, लेकिन गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए नयेपन से भरा रहेगा। दूसरों के साथ अपने बर्ताव को सौम्य बनाकर रखें | किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। आज गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं आपके के लिए लाभकारी होगा । आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन कमाई के लिए बहुत अच्छा है और आपको पूरा लाभ होगा। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा | दुनियां में हर सफलता कसौटी पर कसने के बाद ही मिलती है, आपका उद्देश्य पूरा होगा। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे |

स्वास्थ्य: बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा।

यात्रा: विदेश जाने की सोच रहे लोगों को वीज़ा के लिए इंतज़ार करना होगा।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 24 May ( मई ) 2024

निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए डेडीकेशन बनाए रखें। गोपनीय बातों की चर्चा किसी के साथ न करें आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज लेनदेन से जुड़े किसी भी काम को हल्के में न लें | विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। आपके बॉस द्वारा आपके काम को नवाजा जा सकता है।

स्वास्थ्य: जीवन शैली में अनुशासन की कमी के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है

यात्रा: ऑफिस ट्रिप पर किसी ऐसे जगह जाने का अवसर मिलने वाला है जहां इससे पहले कभी नहीं गए।