22 November 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती | आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: वृश्चिक राशि का कोई सहकर्मी आपको व्यवसाय से जुड़ी कुछ जानकारी देगा। आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |

स्वास्थ्य: अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है |

यात्रा: हाइवे पर ड्राइव करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपको दूसरों की मदद करने से सुकून देने वाला रहेगा | घर की साफ सफाई संबंधी कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम से भरा रहेगा | शादी के लिए कुछ लोगों को शार्टलिस्ट कर मीटिंग करने का विचार कर सकतें है | प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है ।

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ का कोई शुभ समाचार मिल सकता है | खुदरा व्यापारियों को आज अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा दान में देना चाहिए, ऐसा करने से पुण्यों की बढ़ोत्तरी होगी | किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदलेगी | नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है।

स्वास्थ्य: आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा।

यात्रा: आज रात आपको किसी खास जरुरत से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा | प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। आज आपका शुभ अंक 10 है |

व्यापार/नौकरी: मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक प्रभाव महसूस करना चाहिए, आपकी ताकत बढ़ने की संभावना है और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी से निर्णय लेना होगा | अगर आप नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता या साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है |

स्वास्थ्य: सामान्य सी लगने वाली किसी बीमारी को नजरअंदाज किए जाने से गंभीर हो सकता है।

यात्रा: आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कहीं बाहर घुमने फिरने जा सकते हैं।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज किसी वस्तु का दान करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर में बड़ों की बातों को पूरा तावाज्जुब दें, इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आप दिल की गहराइयों से अपने जीवनसाथी को खुश देखना चाहते हैं। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढेगा | आज आपका शुभ रंग क्रीम है | आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है | व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। जो काम अटके पड़े थे उन्हें पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है |

स्वास्थ्य: आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

यात्रा: अगर आपकी कोई यात्रा जल्द होने वाली है तो आज आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है | ऐसे किसी बात का समर्थन ना करें जिससे आप सहमत ना हों। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका शुभ रंग सिल्वर है | आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज छल और गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें | आज आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। ऑफिस में आपकी इम्पोर्टेंस बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके, स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें।

यात्रा: अनावश्यक घूमने फिरने से बचें | यात्रा के सस्ते विकल्प पर इंटरनेट पर शोध करें।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। आपको कभी-कभी जरूरत होने पर कठोर होकर निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, कुछ भी कर सकते है। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज संबंधों से लाभ मिलने की स्थिति बन सकती है | ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज मुनाफा होने का योग बन रहा है। किसी प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग में कोई आपकी मदद कर सकता है। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं | आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन प्राकृतिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। कुछ समय निकालकर पार्क में टहलने जरूर जाएं |

यात्रा: आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस कर सकते है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। ऑफिस कलीग से मित्रता प्रेम में परिवर्तित हो सकती है । जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज अच्छी इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है | नौकरीपेशा महिलाओं को कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें | किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है।

यात्रा: यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अपने अनोखे आकर्षण से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन संबंधित मामलों में निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें | बिजनेस संबंधी गतिविधियों में समय के मुताबिक बदलाव लाने की कोशिश करें। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है |

स्वास्थ्य: कमर दर्द की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है।

यात्रा: यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी |



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। गृहणियां आज दिनभर अपने घर को नए तरीके से सजाने में व्यस्त रहने वाली है | बेकार के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है | आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर नसों के खिंचाव को लेकर अलर्ट रहें वहीं दूसरी ओर भारी सामान उठाने से बचना होगा |

यात्रा: तेज ट्रैफिक में वाहन चलाना हरगिज आसान नहीं इसलिए ड्राइव करते समय सतर्क रहना जरुरी है |



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 9 है |  

व्यापार/नौकरी: आज धन लाभ के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा | नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा व्यवसाय स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं | युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए |

स्वास्थ्य: आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें । यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है । समय आ गया है कि आप समझ जाएँ कि अपने आप को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच अति आवश्यक है ।

यात्रा: आज यात्रा करते समय मोबाइल को साथ रखें रास्ता भूल जाने की संभावना है |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय भी हो सकता है | संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, लेने देन का हिसाब बराबर रखें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धूल-मिट्टी वाली जगह पर जाने से परहेज करें।

यात्रा: आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं ।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 22 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा काम में आएगा | छात्रों को किसी कारण से अपने माता-पिता से डांट पड़ सकती है। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। आप वाणी और अपने व्यवहार से प्रेमी का मन माेह लेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। छात्र, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।

स्वास्थ्य: आज आपका सिर आपका कमजोर स्थान बनने जा रहा है। आपको सामान्य से अधिक नियमित रूप से सिरदर्द का अनुभव हो सकता है।

यात्रा: किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे है तो दिशा शूल का परिहार कर के जाये |