20 November 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। आज पिता या पिता समान लोगों की हरसंभव सहायता करें | आज अपने जीवन साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं। भगवान शिव की पूजा के बाद कुछ मिठा दान जरूर करें। आज आपका शुभ रंग पीला है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है | पुस्तैनी बिजनेस में नई तकनीक का प्रयोग करे। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके करियर के लिए यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा | प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को थोड़ा ध्यान रखना होगा |

स्वास्थ्य: हेल्थ में दांतों से संबंधित परेशानियों के प्रति सजग रहें, बहुत दिनों से यदि समस्या हो तो डेंटिस्ट से अवश्य मिले ।

यात्रा: कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा, तथा इस यात्रा में सुखद अनुभूति होगी।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं | आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा | प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपको संभलकर पैसे खर्च करने चाहिए। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में किसी भी निर्णय को अमल में लाने से पहले दोबारा सोचने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है।

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है, मौज मस्ती का आनंद ले सकते हैं। भारी सामान उठाते समय आराम से उठाये रीढ़ की हड्डी में मोच आ सकती है।

यात्रा: कहीं जाने का प्लान है तो फौरन चले जाएं।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन मन मुताबिक रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत होगा। शांति से फैसले लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन धन के मामलें मे मिलाजुला रहेगा | फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिल सकती है | आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं | नौकरी में गलतियां न हों, इस बात का ध्यान रखें। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। किसी पुरानी बीमारी को सिर्फ खान पान का तरीका बदल कर ठीक किया जा सकता है।

यात्रा: आज आप किसी व्यापारिक समारोह में जा सकते है |



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। बड़ों की बातों को ध्यान में रखकर काम करें। महिलाएं अपने आत्मसम्मान के लिए लड़े | शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज पैसों के मामले में थोड़ा और विचारशील होने की कोशिश करें। आज का दिन छोटे व्यापारियों के लिए उत्तम रहने वाला है | कारोबार मे किसी भी पार्टी के साथ डील करते समय भावुक होकर कोई भी निर्णय ना लें। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, ऐसे में अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से भी बचें।

यात्रा: किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। आज आपकी भगवान के प्रति आपकी आस्था और बढ़ेगी। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं | आप अपने व्यापार को दूसरी फील्ड में व्यय कर सकते है | कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है | नौकरीपेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है।

स्वास्थ्य: कुछ लोगों को पेट दर्द या पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।

यात्रा: आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय स्थगित कर सकते है।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आज आपका शुभ रंग नीला है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आपको सलाह दी जाती है की लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहे। किसी बड़ी योजना से आमदनी होने की संभावना है, मगर यह अच्छी प्लानिंग से संभव होगा। जनसंपर्कों के मामले में आप पहले से अधिक सशक्त व ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रह सकते हैं। पेट व चर्म रोगों से आपका सामना हो सकता है।

यात्रा: जो लोग किसी खूबसूरत ट्रिप के लिए जा रहे हैं उनका सफल यादगार रहने वाला है।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है | जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए दिन अच्छा है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। आपके निस्वार्थ स्वभाव के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। आप में से कुछ लोगों को आज पूरा दिन अपने प्रेमी के साथ रहने का अवसर मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें | कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।

यात्रा: किसी काम के लिए की गयी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी |



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें | घर पर ज़िम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें | अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी आपको आवश्यकता है।

यात्रा: परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय झगड़ा करने से बचें।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं | साहित्यिक चीजों को पढऩे में मन लगेगा | साकारात्मक सोच रखकर कोई काम करना आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है । अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें, आप दोनों को इसकी जरूरत है। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहे। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे | कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।

स्वास्थ्य: स्वस्थ्य शरीर कुछ भी हासिल कर सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें।

यात्रा: आज बिजनेस के सिलसिल में यात्रा सुखद रहेगी।



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज आप खुद में कुछ अलग महसूस करेंगे। आज मनोरंजन के लिए किसी चीज का सहारा लेना आपको सुकून दे सकता है। नवयुवक अपने प्रेमी से आज मन की बात कह सकते है । जीवनसाथी के साथ चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है | व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। जो काम अटके पड़े थे उन्हें पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है |

स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए सही डॉक्टर के द्वारा इलाज शुरू हो सकता है।

यात्रा: यात्रा पर जाते समय राहुकाल को देख कर निकले |



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन अनुकूल बनाने के लिए आप गायत्री मंत्र का जप करें | आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य बीतेगा। लव लाइफ जीने वाले लोग शादी के सपने देख सकते है | आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें | सुस्त चल रहा कारोबार भी आज कुछ बेहतर हो सकता है | जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकल सकता है। नौकरी के बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं |

स्वास्थ्य: अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहे।

यात्रा: मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी |



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 20 November ( नवंबर ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। नई बातों को सीखते समय आपके संयम की परीक्षा ली जा सकती है। अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है | अपने जीवन साथी को साथ लेकर कहीं आस पास घूमने के लिए निकल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा | व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। कोई सरकारी काम रुका है, तो उसे पूरा जरूर करे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

स्वास्थ्य: अपना ख्याल रखें | यदि कई दिनों से सिर दर्द, आंखों में समस्या चल रही है तो उनसे कुछ राहत मिलेगी |

यात्रा: आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।