13 April 2024 राशिफल [Rashifal]





भाषा परिवर्तन (Change language)
aries rashiphal
Aries ( मेष ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन उमंग से भरा रहने वाला है। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है |

व्यापार/नौकरी: आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें | बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं | सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है |

स्वास्थ्य: कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। आज कुछ लोगों को लू लग सकती है गर्म हवा से बचें।

यात्रा: घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के संकेत है।



taurus rashiphal
Taurus ( वृष ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको सलाह दी जाती है की किसी से अपना पासवर्ड शेयर ना करें | मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं | वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन प्राप्ति को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन अगर शांत चित्त से काम करेंगे तो धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगा | व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है | अपने करियर में समस्याओं का समाधान मिलेगा और करियर से जुड़ी जिम्मेदारियां उठाने के लिए भी आपका विश्वास बना रहेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

यात्रा: आप को सलाह दी जाती है की वाहन धीरे चलाएं और हेलमेट का उपयोग करे ।



gemini rashiphal
Gemini ( मिथुन ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं। किसी की बात को दिल पर ना लगाएं आपके लिए अच्छा रहेगा | घर के लिए किसी नए फर्नीचर का ऑर्डर कर सकते हैं। अगर हाल ही में किसी ने आपका दिल चुराया है, तो उन्हें बताएं। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। आज आपका शुभ अंक 7 है |

व्यापार/नौकरी: आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। अपने व्यवसायिक हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। कॉर्यक्षेत्र पर किसी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की सुनें|

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग शारीरिक कष्ट दे सकता है।

यात्रा: यात्रा करना आपका पसंदीदा काम है। दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए एक रोमांचक समय आने वाला है।



cork rashiphal
Cork ( कर्क ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पेड़ की परिक्रमा करें। आज आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों के साथ आज शौपिंग पर जा सकते है । बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित हो सकते है। आज आपका शुभ रंग लाल है | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: आर्थिक रूप से आज आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी। नौकरी के लिए बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है |

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को मांसपेशियों संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

यात्रा: किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।



leo rashiphal
Leo ( सिंह ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी किसी के साथ बुरा व्यवहार ना करें। जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है | जीवन साथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: आज पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है | ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं | इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन संबंधी व्यवसाय मैं कोई बेहतरीन आर्डर मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मेहनत से आप डरे नहीं |

स्वास्थ्य: अनेक प्रयासों के बाद भी पुरानी बीमारी को ठीक करने में वक्त लग सकता है।

यात्रा: यदि आप ड्राइविंग के लिए जा रहे हैं तो अपनी नजर हर वक्त चौकन्नी रखनी होगी।



virgo rashiphal
Virgo ( कन्या ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं | कुछ गृहणियों द्वारा आज अपने घर पर किट्टी पार्टी रखे जाने की उम्मीद नजर आ रही है | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। लव मेट्स अपने दिल की बातें पार्टनर से न छुपाएं। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है | आज आपका शुभ अंक 9 है |

व्यापार/नौकरी: आज कोई मंहगा घरेलू सामान या पुरानी कार बेचने का प्लान कर सकते हैं | व्यापारिक गतिविधि को कानूनू पचड़ों में न फंसने दे अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: आपने दिन के लिए जो भी गतिविधि की योजना बनाई है उसका आनंद लें। पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रह सकती है।

यात्रा: मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें।



libra rashiphal
Libra ( तुला ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। आज के दिन आपके जीवन में कोई खुशहाली दस्तक दे सकती है। अगर आप अनमैरिड हैं तो नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। आज आपका शुभ अंक 5 है |

व्यापार/नौकरी: आज इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं‌ | आपको आपना अटका धन भी मिल सकता है | अपने व्यवसाय योजना को सीक्रेट रखें। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं |

स्वास्थ्य: ज्यादा तनाव की वजह से आपका मनोबल कम हो सकता है, मेडिटेशन की मदद लें।

यात्रा: यात्रा करते समय अपने सभी नकद और कार्ड एक ही स्थान पर न रखें। आपको कभी पता नहीं होता कि क्या हो सकता है।



scorpio rashiphal
Scorpio ( वृश्चिक ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते है। सिंगल वृश्चिक राशि वालों को आज किसी का बहुत दिलचस्प परिचय मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है |

व्यापार/नौकरी: आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा | व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। आपका निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा | रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी,  जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

स्वास्थ्य: आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

यात्रा: यात्रा के दौरान आपके जीवन में प्यार आने की उम्मीद बन रही है, रोमांचित रहेंगे।



sagittarius rashiphal
Sagittarius ( धनु ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए सही रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। सिंगल लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए मित्रों के साथ जुड़े रहे | आज अपने प्रेम संबंधों को नज़रअंदाज़ न करें। आज के दिन गरीबों को खिचड़ी खिलाएं आपके लिए लाभ पूर्ण रहेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है |

व्यापार/नौकरी: आज धन आने के नये रास्ते बनेंगे | व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी | आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम होने के योग बन रहे हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें |

स्वास्थ्य: महिलाओं को स्त्री रोग से संबंधित समस्या हो सकती है। किसी लापरवाही को करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, सावधान रहे।

यात्रा: ऑफिस के काम से जुड़ी यात्रा पर जा सकते है।
स्वास्थ्य:



capricorn rashiphal
Capricorn ( मकर ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | आज आपका शुभ अंक 8 है |

व्यापार/नौकरी: आपके कमाई के जरिए बढ़ सकते है। व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आप के पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक धूप में जाने से बचें।

यात्रा: अच्छी प्लानिंग के साथ किया जाने वाला बिजनेस ट्रिप सफल रहेगा, काम बनने के संकेत हैं।



aquarius rashiphal
Aquarius ( कुंभ ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें | आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे | आज आपका शुभ अंक 6 है |

व्यापार/नौकरी: घर के खर्च बढ़ सकते है इसलिए बजट बनाकर चलने से लाभ होगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द होने की आशंका है, जिसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए ।

यात्रा: अपनों के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं।



pisces rashiphal
Pisces ( मीन ) Rashifal on 13 April ( अप्रैल ) 2024

निजी जीवन: आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | प्रेम संबंध के विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है |

व्यापार/नौकरी: अपने खर्च को कम करके अपनी इनम में बढ़ोतरी कर सकते है | बिजनेस में तेजी देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा | कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

यात्रा: आज आप तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं।